IPL 2024 के बीच टीमों के लिए आई बुरी खबर, प्लेऑफ में नहीं खेलेंगे इस देश के खिलाड़ी

England players to not play in IPL 2024 Playoffs: इंडियन प्रीमियर लीग के प्लेऑफ में पहुंचने की रेस में आगे चल रही टीमों को इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने एक बड़ा झटका दिया है। दरअसल क्रिकेट बोर्ड ने ये साफ कर दिया है कि टीम के खिलाड़ी आईपीएल के प्लेऑफ का हिस्सा नहीं होंगे।

England players to not play in IPL 2024 Playoffs: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के बीच में सभी 10 टीमों के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। दरअसल आईपीएल के प्लेऑफ में जोस बटलर, सैम करन, मोईन अली और फिर सॉल्ट जैसे कई धाकड़ खिलाड़ी मौजूद नहीं रहने वाले है। इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने इन प्लेयर्स को आईपीएल के प्लेऑफ में खेलने की परमिशन नहीं दी है। ऐसा टी20 वर्ल्ड कप 2024 के मद्देनजर किया जा रहा है।

Englsn plalfl

इंगलैंड के प्लेयर्स (फोटो- AP)

आईपीएल 2024 की समाप्ति के ठीक बाद टी20 वर्ल्ड कप 2024 का आयोजन किया जाने वाला है। ऐसे में सभी देशों को अपने-अपने खिलाड़ियों की फिटनेस और कम प्रेक्टिस के समय की चिंता है इसी के चलते इंग्लैड क्रिकेट बोर्ड ने भी ये बड़ा कदम उठाया है और अपने प्लेयर्स को प्लेऑफ से बाहर कर दिया है ताकि वे वर्ल्ड कप की बेहतर तैयारी कर पाए।

End of Feed