IPL 2023: युजवेंद्र चहल बने आईपीएल इतिहास के बॉलर नंबर वन, कोलकाता के खिलाफ जमाया फिरकी का रंग

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated May 11, 2023, 09:17 PM IST

युजवेंद्र चहल कोलकाता के खिलाफ मुकाबले में आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। पिछले मुकाबले में ड्वेन ब्रावो की बराबरी की थी इस मुकाबले में उन्होंने सबको पीछे छोड़ दिया है।

कोलकाता: राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलने वाले भारतीय स्पिनर युजवेंद्र चहल ने गुरुवार को अपना नाम आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज के रूप में रिकॉर्ड बुक्स में दर्ज करा लिया। चहल ने जैसे ही कोलकाता के कप्तान नीतीश राणा को शेमरॉन हेटमायर के हाथों कैच कराया वो आईपीएल इतिहास में ड्वेन ब्रावो को पीछे छोड़कर सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए।

Yuzvendra Chahal

युजवेंद्र चहल( साभार IPL/BCCI)

कोलकाता के खिलाफ चटकाए चार अहम विकेट

End of Feed