क्रिकेट

IPL 2023, DC vs M: कब, कहां और कैसे देखें दिल्ली-मुंबई मैच की लाइव स्ट्रीमिंग, यहां जानिए

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Apr 12, 2023, 06:13 PM IST

TATA IPL 2023, DC vs MI Live Streaming, When and where to watch: आईपीएल 2023 में अब दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच मैच की बारी है। दोनों टीमें लगातार हार से जूझ रही हैं। आइए जानते हैं कि इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग आप कब, कहां और कैसे देख सकते हैं।

Image

दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस लाइव स्ट्रीमिंग

KEY HIGHLIGHTS
  • आईपीएल 2023 का 16वां मैच
  • दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस
  • दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में मुकाबला

IPL 2023, When and where to watch DC vs MI: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2023) में दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला खेला जाना है। ये 16वें आईपीएल सीजन का 16वां मुकाबला होगा। दोनों टीमें लगातार मिल रही हार से जूझते हुए आ रही हैं और दोनों का लक्ष्य किसी भी हाल में जीत की राह पर लौटना होगा। दिल्ली की कमान डेविड वॉर्नर के हाथों में हैं जबकि मुंबई की कमान रोहित शर्मा के हाथों में होगी।

दिल्ली कैपिटल्स ने अपने पिछले तीनों मुकाबले गंवाए हैं और उनकी हालत बाकी टीमों में सबसे ज्यादा खराब नजर आ रही है। वहीं अगर बात करें सर्वाधिक 5 बार आईपीएल विजेता बन चुकी मुंबई इंडियंस की तो वे भी लगातार दो मैच हारकर मैदान पर उतरने जा रहे हैं और उन्हें भी हार की हैट्रिक का डर होगा। तो आइए आपको बताते हैं कि इस मैच को आप कब, कहां व कैसे देख सकते हैं।

दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2023 का मुकाबला कब खेला जाएगा? (DC vs MI IPL 2023 Match date)

दिल्ली और मुंबई के बीच आईपीएल 2023 का 16वां मुकाबला 11 अप्रैल 2023 (मंगलवार) को खेला जाएगा।

किस मैदान पर खेला जाएगा दिल्ली और मुंबई के बीच आईपीएल 2023 मैच? (DC vs MI IPL Match Venue)

दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच IPL 2023 का मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा।

कितने बजे शुरू होगा दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच टाटा IPL 2023 का मैच? (DC vs MI match Timing)

आज दिल्ली और मुंबई की टीमों के बीच आईपीएल 2023 का मुकाबला शाम 7.30 बजे शुरू होगा। टॉस मैच से आधे घंटे पहले 7 बजे होगा।

टीवी पर कहां देख सकते हैं दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच? (Where to watch DC vs MI IPL Match on TV)

दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2023 का मैच आज शाम 7.30 बजे से आप टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स के विभिन्न चैनलों पर देख सकते हैं। यहां अलग-अलग भाषाओं में कमेंट्री के विकल्प भी रहेंगे।

पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें? (Where to watch DC vs MI Live Streaming)

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाने वाले दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस आईपीएल 2023 मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग आप जियो सिनेमा ऐप पर देख सकते हैं। जियो सिनेमा आईपीएल का 4K में प्रसारण कर रहा है। जिसका विभिन्न कैमरा एंगल व तमाम भाषाओं के साथ लुत्फ प्रशंसक उठा सकेंगे। इसमें भोजपुरी कमेंट्री का विकल्प भी मौजूद होगा। इसके अलावा आप इसे हॉटस्टार ऐप पर भी लाइव देख पाएंगे।
शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article