IPL 2023: पंजाब के खिलाफ जीत के बावजूद राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन ने जताई इस बात पर नाखुशी

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated May 20, 2023, 07:00 AM IST

पंजाब किंग्स को लीग दौर के अपने आखिरी मुकाबले में पटखनी देने के बावजूद राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने टीम के प्रदर्शन पर नाखुशी जाहिर करते हुए कहा है कि उन्हें इस बात से धक्का लगा है।

धर्मशाला: संजू सैमसन की कप्तानी वाली राजस्थान रॉयल्स की टीम ने पंजाब किंग्स को उसके घर पर दो 2 गेंद और 4 विकेट शेष रहते मात देकर लीग दौर का जीत के साथ अंत किया। 14 मैच में 7 जीत और 7 हार के साथ राजस्थान की टीम पांचवें पायदान पर है। प्लेऑफ की रेस में वो कुछ हद तक बनी हुई है। आरसीबी के बाद वो पांचवें नंबर पर है। आरसीबी और मुंबई अपने आखिरी मुकाबले हारें उसी स्थिति में पिछले बार की उपविजेता राजस्थान के लिए प्लेऑफ के दरवाजे खुलेंगे। ऐसे में अब राजस्थान की नजर रविवार को खेले जाने वाले दोनों मुकाबलों पर टिकी रहेगी और वो दोनों की हार के लिए प्रार्थना करेगी।

Sanju Samson

संजू सैमसन(साभार IPL/BCCI)

जब तक हेटमायर थे तबतक थी ये आस

राजस्थान की पंजाब किंग्स के खिलाफ जीत के बाद रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने कहा, 'खेल के आखिर में जब शेमरॉन हेटमायर मजबूती के साथ बल्लेबाजी कर रहे थे तब हमें लगा था कि हम 18.5 ओवर में मैच जीत जाएंगे।' अगर राजस्थान 18.5 ओवर में विजयी लक्ष्य हासिल कर लेती तो उसका नेट रन रेट आरसीबी से ज्यादा हो जाता और वो अंक तालिका में चौथे पायदान पर काबिज हो जाती। लेकिन ऐसा नहीं हो सका।

End of Feed