IPL 2023: विराट कोहली की आंधी में उड़े सनराइजर्स, आईपीएल में छठा शतक जड़कर लगाई रिकॉर्ड की झड़ी

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated May 18, 2023, 11:42 PM IST

विराट कोहली ने गुरुवार को आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ धमाकेदार शतकीय पारी खेलकर आरसीबी की प्लेऑफ की संभावनाओं को बरकरार रखते हुए रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी।

Virat kohli Century against Sunrisers Hyderabad: टीम इंडिया के धाकड़ बल्लेबाज विराट कोहली का आईपीएल 2023 में शानदार फॉर्म बदस्तूर जारी है। विराट कोहली ने गुरुवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अपने शानदार फॉर्म को जारी रखते हुए 100 (63) की मैच जिताऊ पारी खेली और टीम को 8 विकेट से जीत दिलाकर आरसीबी की प्लेऑफ में पहुंचने की संभावनाओं को जिंदा रखा।

Virat Kohli

विराट कोहली (साभार IPL/BCCI)

जीत के लिए 187 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद के लिए पहले विकेट के लिए विराट कोहली और फॉफ डुप्लेसी के बीच 172 रन की साझेदारी हुई। दोनों ने धमाकेदार बल्लेबाजी की लेकिन विराट आज डुप्लेसी से एक कदम आगे निकल गए। शुरुआत से ही उन्होंने तेज गति से रन बनाना शुरू कर दिया था। वो शतक जड़ने तक इसी अंदाज में दिखे और 62 गेंद में 12 चौके और चार छक्के की मदद से आईपीएल में अपना छठा शतक पूरा कर लिया।

End of Feed