मुंबई: आईपीएल 2023 में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मुंबई इंडियन्स के लिए इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में बल्लेबाजी करने उतरे रोहित शर्मा इम्पैक्ट नहीं डाल पाए। मैच में रोहित शुरुआती एकादश में नहीं थे। रोहित की जगह टॉस के लिए बतौर कप्तान सूर्यकुमार यादव मैदान में उतरे। सूर्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और रोहित को इम्पैक्ट प्लेयर की लिस्ट में जगह दी गई। ऐसे में केकेआर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में वेंकटेश अय्यर की 101 रन की शतकीय पारी की बदौलत 6 विकेट पर 185 रन का स्कोर खड़ा किया था।
रोहित शर्मा और उमेश यादव (साभार IPL/BCCI)
उमेश यादव ने लपका बेहतरीन कैच
जीत के लिए 187 रन के लक्ष्य का पीछा करने रोहित शर्मा और ईशान किशन की जोड़ी उतरी। दोनों ने तेजी से रन बनाने शुरू किए और 3.5 ओवर में टीम को 50 रन के पार पहुंचा दिया। दोनों बेहद तेज गति से रन बना रहे थे। रोहित ने 12 गेंद में 20 रन बना लिए थे लेकिन पांचवें ओवर की पांचवीं गेंद पर रोहित ने सुयश शर्मा की गेंद को कवर की दिशा में चौके के लिए भेजने की कोशिश की। ऐसे में उसी दिशा में तैनात उमेश यादव ने शानदार अंदाज में डाइव लगाकर रोहित की पारी का अंत कर दिया।
That was one fine CATCH! 👌 👌 Relive how @y_umesh went aerial to grab a superb catch to dismiss Rohit Sharma! 👍 👍… t.co/lTx9DJ8iaH
— ANI (@ANI) Apr 16, 2023
रोहित भी रह गए कैच देखकर भौचक्के
रोहित शर्मा भी उमेश यादव के कैच को देखकर भौचक्के रह गए। आउट होने के बाद रोहित के चहरे पर हंसी दिखाई पड़ रही थी क्योंकि उमेश ने नामुमकिन से कैच को मुमकिन कर दिखाया था। इसी के साथ मुंबई इंडियन्स का स्कोर 4.5 ओवर में 65 रन पर एक विकेट हो गया। रोहित 13 गेंद में एक चौका और दो छक्के की मदद से 20 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।
