आईपीएल 2022 हो या फिर आईपीएल 2023 मुंबई इंडियंस का युवा खिलाड़ी तिलक वर्मा ने खूब सुर्खियां बटोरी है। तिलक वर्मा न केवल मुंबई इंडियंस बल्कि टीम इंडिया के भविष्य के स्टार भी हैं। इतना ही नहीं उन्होंने आईपीएल के इस सीजन में भी कई बार मुंबई इंडियंस को मुश्किलों से निकालकर जीत दिलाई है। लेकिन बात आज तिलक वर्मा की बल्लेबाजी की नहीं बल्कि उनके द्वारा होस्ट की गई डिनर पार्टी की जहां क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर भी पहुंचे। तिलक ने खुद इस बारे में जानकारी देते हुए लिखा कि यह उनकी लाईफ कभी न भूलने वाला दिन है।
तिलक वर्मा की डिनर पार्टी में मुंबई इंडियंस
तिलक वर्मा ने होस्ट की डिनर पार्टी
तिलक वर्मा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर तीन तस्वीरें साझा की है और कैप्शन में लिखा है 'मैं मुंबई इंडियंस परिवार को अपने घर में डिनर पार्टी होस्ट कर गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। एक खूबसूरत रात जिसे मैं और मेरा परिवार कभी नहीं भूलेगा। आने के लिए मुंबई इंडियंस परिवार का धन्यवाद। तिलक द्वारा पोस्ट की गई तस्वीरों में सचिन तेंदुलकर और रोहित शर्मा सहित मुंबई इंडियंस के कई खिलाड़ी मौजूद हैं। तिलक वर्मा और डेवॉल्ड ब्रेविस ने भी एक तस्वीर साझा की है। दोनों की ब्रोमेंस की खूब चर्चा मुंबई इंडियंस में होती है और दोनों मुंबई इंडियंस के सितारे हैं।
Honoured to host my @mipaltan family at my home for dinner. A wonderful night that my family and I won’t forget. Th… t.co/WYwITRrbAA
— ANI (@ANI) Apr 17, 2023
तिलक वर्मा का आईपीएल करियर
आईपीएल के इस सीजन की बात करें तो तिलक वर्मा ने 4 मैच में 59 की औसत और 150 की बेहतरीन स्ट्राइक रेट से 177 रन बनाए हैं। वह मुंबई की तरफ से सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी भी हैं। इसके अलावा उनके आईपीएल करियर की बात करें तो उन्होंने दो सीजन में ही अपनी एक अलग पहचान बनाई है। तिलक वर्मा ने अब तक खेले गए कुल 18 मैच में 574 रन बनाए हैं, जिसमें उनके 3 अर्धशतक भी शामिल हैं। उनका सर्वाधिक स्कोर 84 रन है।
