Shubman Gill: दुनिया के सबसे बड़े मैदान पर आया आईपीएल का पहला शतक, शुभमन ने किया कमाल

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated May 15, 2023, 10:13 PM IST

Shubman Gill: दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम में गुजरात के बल्लेबाज शुभमन गिल ने आईपीएल करियर का पहला शतक जड़ दिया। इससे पहले गिल ने लखनऊ के खिलाफ इस सीजन में नाबाद 94 रन की पारी खेली थी। गिल ने सुदर्शन के साथ दूसरे विकेट के लिए 147 रन की साझेदारी की।

वर्ल्ड के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम में गुजरात के विस्फोटक बल्लेबाज शुभमन गिल ने अपने आईपीएल करियर का पहला शतक जड़ दिया। हैदराबाद के खिलाफ गिल ने 56 गेंद पर अपना शतक पूरा किया। उन्होंने अपनी इस पारी में 13 चौके और 1 छक्का लगाया। इतना ही नहीं गिल ने इस मैच में गुजरात के लिए खेलते हुए आईपीएल में अपने 1,000 रन भी पूरे कर लिए। वह 58 गेंद में 101 रन की पारी खेलकर भुवनेश्वर कुमार की गेंद पर अब्दुल समद के हाथो कैच आउट हुए। वह गुजरात टाइटंस की तरफ से शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं।

IPL 2023 Shubman Gill Score First IPL Century

शुभमन गिल (साभार- IPL/BCCI)

आईपीएल में बनाया सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर

यह गिल के आईपीएल करियर का पहला सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर है। इससे पहले उन्होंने लखनऊ के खिलाफ मैच में 51 गेंद पर नाबाद 94 रन की पारी खेली थी। उन्होंने उस पारी में 2 चौके और 7 छक्के जड़े थे। इससे पहले उन्होंने उनका आईपीएल में सर्वाधिक स्कोर 96 रन था जो पिछले सीजन आया था।

End of Feed