IPL 2023: रोमांचक मुकाबले में जीत से गदगद धवन ने बताया क्यों खास रहा है यह मैच

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated Apr 30, 2023, 08:58 PM IST

IPL 2023: आईपीएल के 41वें मुकाबले में पंजाब किंग्स ने बेहद रोमांटक तरीके से चेन्नई सुपर किंग्स को 4 विकेट से हरा दिया। पंजाब के सामने 201 रन का लक्ष्य था जो उसने 6 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। 16 साल में पहली बार ऐसा हुआ है कि चेन्नई इस मैदान पर 200 रन डिफेंड नहीं कर पाई।

एमए चिदंबरम में आकर चेन्नई सुपर किंग्स को हराना आसाना काम नहीं है, लेकिन इस मुश्किल काम को गब्बर की टीम ने शानदार तरीके से अंजाम दिया और आखिरी गेंद तक चले रोमांचक मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को 4 विकेट से पटखनी दी। पंजाब के सामने 201 रन का लक्ष्य था जिसे हासिल करने के लिए उसे कड़ी मेहनत करनी पड़ी। आखिरी ओवर में 9 रन चाहिए थे जो पंजाब किंग्स के सिंकदर रजा और शाहरुख खान ने बड़ी ही समझदारी से बना लिया।

SHIKHAR DHAWAN

शिखर धवन, पंजाब किंग्स

इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स ने डेवॉन कॉनवे के 52 गेंद में 92 रन की विस्फोटक पारी के दम पर 4 विकेट के नुकसान पर 200 रन बनाए।

End of Feed