TATA IPL 2023: पंजाब के खिलाफ करीबी हार के बाद सैमसन ने खोला राज, क्यों ओपनिंग करने आए रविचंद्रन अश्विन?

  • Agency by: Agency
  • Updated Apr 6, 2023, 12:00 PM IST

पंजाब किंग्स के खिलाफ आखिरी गेंद पर 5 रन के अंतर से राजस्थान रॉयल्स को हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद कप्तान संजू सैमसन ने रविचंद्रन अश्विन से ओपनिंग कराने का राज खोला।

गुवाहाटी: राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने इंडियन प्रीमियर लीग मुकाबले में बुधवार को पंजाब किंग्स के खिलाफ पांच रन की हार के बाद रविचंद्रन अश्विन से पारी का आगाज कराने के फैसले का बचाव किया। पंजाब ने कप्तान शिखर धवन (56 गेंद में 86 रन, नौ चौके, तीन छक्के) और प्रभसिमरन सिंह (34 गेंद में 60 रन, सात चौके, तीन छक्के) के बीच पहले विकेट की 90 रन की साझेदारी से चार विकेट पर 197 रन बनाए। धवन ने जितेश शर्मा (27) के साथ भी दूसरे विकेट के लिए 66 रन जोड़े।

Ravi-chandran-Ashwin-Yashashvi-Jaiswal

रविचंद्रन अश्विन और यशस्वी जायसवाल पारी की शुरुआत करने जाते हुए (साभार IPL/BCCI)

5 रन के अंतर से राजस्थान ने जीती बाजी

इसके जवाब में नाथन एलिस (30 रन पर चार विकेट) की धारदार गेंदबाजी के सामने राजस्थान रॉयल्स की टीम शिमरॉन हेटमायर (17 गेंद में 36 रन, तीन छक्के, एक चौका) और ध्रुव जुरेल (15 गेंद में नाबाद 32, दो छक्के, तीन चौके) के बीच सातवें विकेट के लिए 26 गेंद में 61 रन की साझेदारी के बावजूद सात विकेट पर 192 रन ही बना सकी। कप्तान संजू सैमसन (42) रॉयल्स की ओर से शीर्ष स्कोरर रहे।

End of Feed