IPL 2023, RR vs DC Pitch Report, Weather: राजस्थान-दिल्ली मैच की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल, यहां जानें

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Apr 8, 2023, 08:00 AM IST

IPL 2023, RR vs DC Pitch Report and Weather Forecast Today Match: आज (8 April 2023) आईपीएल के 16वें सीजन में 11वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स की टीमों के बीच असम के गुवाहाटी शहर में खेला जाएगा। आइए जानते हैं इस मैच की पिच रिपोर्ट और कैसा रहेगा आज गुवाहाटी का मौसम।

IPL 2023, RR vs DC Pitch Report Today Match and Weather Forecast: आईपीएल 2023 में आज(शनिवार, 8 अप्रैल) को खेले जाने वाले दिन के पहले मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स की टीमों के बीच असम के गुवाहाटी में भिड़ंत होगी। यह इस मैदान पर खेला जाने वाला आईपीएल का दूसरा मुकाबला है। पिछला मुकाबला शाम साढे़ सात बजे से खेला गया था जिसमें बहुत जल्दी ओस का असर दिखने लगा था। लेकिन ये मुकाबला दोपहर साढ़े तीन बजे से खेला जाएगा। ऐसे में आईए जानते हैं बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम की पिच और गुवाहाटी में आज मौसम कैसा रहेगा।

IPL-2023-RR-vs-DC-Guwahati-Pitch-Report

आईपीएल 2023 राजस्थान रॉयल्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, गुवाहाटी पिच और मौसम का हाल

कैसी है राजस्थान-दिल्ली मैच की पिच रिपोर्ट? (RR vs DC Pitch Report)

राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स की टीम के बीच गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में आज दोपहर को भिड़ंत होगी। गुवाहाटी में खेले गए पिछले आईपीएल मुकाबले में ओस ने बड़ा अंतर हार जीत में पैदा किया था। राजस्थान रॉयल्स की टीम को 5 रन के करीबी अंतर से हार का सामना करना पड़ा था। मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स ने 4 विकेट पर 197 रन का स्कोर खड़ा किया था। वहीं राजस्थान रॉयल्स इसके जवाब में 7 विकेट पर 192 रन बना सकी थी। ओस की वजह से गेंदबाजों का असर कम हुआ और बल्लेबाज मैच में हावी रहे।

End of Feed