बेंगलोर vs गुजरात 2023

ईपीएल के 70वें और आखिरी लीग मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर का सामना गुजरात टाइटन्स से होगा। जानिए दोनों टीमों की एक दूसरे के खिलाफ ऐसी है प्लेइंग-11?

KEY HIGHLIGHTS
  • आरसीबी और गुजरात का आज है आमना सामना
  • बेंगलुरू के चिन्नास्वामी स्टेडियम में होगी आज भिड़ंत
  • आईपीएल 2023 का लीग दौर का है ये आखिरी मुकाबला

इंडियन प्रीमियर लीग के सोलहवें सीजन का लीग दौर अपने आखिरी पड़ाव पर आ पहुंचा है। रविवार(21 मई, 2023) को खेले जाने वाले आखिरी लीग मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर की टीम अपने घरेलू मैदान पर डिफेंडिंग चैपियन गुजरात टाइटन्स से दो-दो हाथ करेगी। गुजरात की टीम सबसे पहले प्लेऑफ में पहुंचने वाली टीम बनी थी। वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर गुजरात, चेन्नई और लखनऊ के बाद प्लेऑफ में जगह हासिल करने वाली चौथी टीम बनने की कोशिश करेगी। सबसे अच्छी बात आरसीबी के लिए यह है कि जब वो मैदान पर उतरेगी तब उसके सामने सारे समीकरण और तस्वीर साफ रहेगी कि उसे प्लेऑफ में पहुंचने के लिए क्या और कैसे करना है? वो अपनी पूरी ताकत और सर्वश्रेष्ठ टीम के साथ गुजरात टाइटन्स को पटखनी देने के इरादे से मैदान में उतरेगी। गुजरात के गेंदबाज और बल्लेबाज दोनों फॉर्म में है और टीम पूरी तरह से संतुलित नजर आ रही है। वहीं आरसीबी की टीम अपने बल्लेबाजों पर ज्यादा निर्भर है। ऐसे में वो लक्ष्य का पीछा करने में ही अपनी भलाई समझेगी। उसे ये मौका मिले ना मिले पर मैच में आरसीबी अपनी पूरी ताकत के साथ चेन्नई के खिलाफ क्वालीफायर मुकाबले से पहले तैयारी करने उतरेगी।

Royal Challengers Bangalore vs Gujarat Titans Playing XI

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर बनाम गुजरात टाइटन्स प्लेइंग-11

विराट, फॉफ और मैक्सवेल पर रहेगा जीत का दारोमदार

आरसीबी की टीम अपनी पिछले दो मैच की रणनीति और टीम के साथ ही सीजन के आखिरी और अहम लीग मुकाबले में उतरेगी। टीम में दिनेश कार्तिक और शाहबाद अहमद इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में होंगे जिनका उपयोग आरसीबी करेगी। वहीं विकेटकीपर के रूप में अनुज रावत ही एकादश में शामिल रहेंगे। आरसीबी के बल्लेबाज को फॉर्म में हैं लेकिन गेंदबाज अहम मुकाबले में कैसा प्रदर्शन करेंगे मैच का परिणाम उसपर निर्भर करेगा। वेन पार्नेल, मोहम्मद सिराज और हर्षल पटेल तेज गेंदबाजी संभालेंगे। वहीं कर्ण शर्मा और शाहबाज अहमद के कंधों पर स्पिन गेंदबाजी का भार होगा।

End of Feed