IPL 2023: रोहित शर्मा ने जड़ा एक और दोहरा शतक! लेकिन इस बार मुंबई इंडियन्स की जर्सी में

  • Authored by: नवीन चौहानEdited by: नवीन चौहान
  • Updated May 3, 2023, 08:49 PM IST

रोहित शर्मा ने आईपीएल में मुंबई इंडियन्स के लिए खेलते हुए मैचों का दोहरा शतक पूरा कर लिया। वो इस मुकाम पर पहुंचने वाले दूसरे प्लेयर हैं।

मोहाली: मुंबई इंडियन्स के कप्तान रोहित शर्मा ने बुधवार को मोहाली में पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में उतरते ही आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियन्स के लिए 200 मैच खेलने की उपलब्धि हासिल कर ली। हिटमैन मुंबई इंडियन्स के लिए 200 मैच का आंकड़ा पूरा करने वाले दूसरे प्लेयर हैं। वेस्टइंडीज के किरोन पोलार्ड मुंबई के लिए मैचों का दोहरा शतक जड़ने वाले पहले प्लेयर बने थे।

Rohit Sharma Shikhar Dhawan

रोहित शर्मा और शिखर धवन(साभार IPL/BCCI)

मुंबई के लिए 200 मैच खेलने वाले पहले भारतीय

किरोन पोलार्ड ने मुंबई के लिए आईपीएल और चैंपियंस लीग दोनों में कुल मिलाकर मुंबई के लिए आईपीएल में 189 और चैंपियंस लीग में 22 मैच सहित कुल 211 मैच खेले। उनके बाद दूसरे पायदान पर रोहित शर्मा पहुंच गए हैं। रोहित ने मुंबई इंडियन्स की जर्सी में आईपीएल में 200 मैच में से आईपीएल में 191 और चैंपियंस लीग में 9 मैच खेले हैं। इस तरह उन्होंने मुंबई इंडियन्स के लिए 200 मैच का आंकड़ा पूरा किया है। वो ये उपलब्धि हासिल करने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी हैं। वहीं पोलार्ड और रोहित के बाद मुंबई के लिए सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ियों की सूची में तीसरे पायदान पर 158 मैच के साथ हरभजन सिंह हैं।

End of Feed