IPL 2023: रियान पराग ने जड़ा स्पेशल पचासा, तोड़ा अपने ही कप्तान का रिकॉर्ड

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Apr 8, 2023, 07:59 PM IST

रियान पराग ने शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अपने घरेलू मैदान पर आईपीएल मैचों का सबसे कम उम्र में अर्धशतक पूरा करने का अपने कप्तान संजू सैमसन का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

गुवाहाटी: घरेलू क्रिकेट में असम का प्रतिनिधित्व करने वाले राजस्थान रॉयल्स के ऑलराउंडर रियान पराग ने शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अपने घरेलू मैदान पर एक विशिष्ट उपलब्धि हासिल कर ली। रियान पराग शनिवार को जैसे ही मैदान पर उतरे वो आईपीएल इतिहास में 50 मैच खेलने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए। उन्होंने इस मामले में राजस्थान रॉयल्स के मौजूदा कप्तान संजू सैमसन का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

Riyan-Parag-Rajasthan-Royals

रियान पराग

21 साल 149 दिन की उम्र में पूरा किया मैचों का पचासा

रियान पराग 21 साल 149 दिन की उम्र में अपना पचासवां आईपीएल मैच असम के बरसापारा स्टेडियम में खेला। 21 साल के रियान ने राजस्थान रॉयल्स के लिए साल 2019 में खेलना शुरू किया था। पांच साल से वो टीम के साथ जुड़े हुए हैं। साल 2019 में उन्हें 7 मैच खेलने का मौका मिला था। इसके बाद 2020 में उन्होंने 12, 2021 में 11, 2022 में 17 और 2023 में 3 मैच खेलकर आईपीएल में मैचों का पचासा पूरा किया।

End of Feed