विराट कोहली को लगी चोट, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कोच संजय बांगड़ ने दिया ताजा अपडेट

  • Agency by: Agency
  • Updated May 22, 2023, 02:48 PM IST

IPL 2023, Virat Kohli injured: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के धुरंधर भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली ने रविवार को अहम मुकाबले में गुजरात टाइटंस के खिलाफ अपना सातवां आईपीएल शतक जड़ा लेकिन शुभमन गिल के जवाबी शतक से गुजरात ने जीत दर्ज की और आरसीबी को टूर्नामेंट से बाहर कर दिया। अब विराट फैंस के लिए एक और बुरी खबर आई है, वो चोटिल हुए हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • विराट कोहली को मैच के दौरान लगी चोट
  • आरसीबी के कोच संजय बांगड़ ने दिया ताजा अपडेट
  • टीम इंडिया को 7 जून से खेलना है विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल

IPL 2023, Virat Kohli injury update: विराट कोहली के घुटने में रॉयल चैलेंजर बेंगलोर (आरसीबी) और गुजरात टाइटंस के बीच इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच के दौरान चोट लग गई थी लेकिन उनके मुख्य कोच संजय बांगड़ ने कहा कि यह चिंताजनक नहीं है।

IPL 2023, Virat Kohli injured after RCB vs GT match confirms coach Sanjay Bangar

विराट कोहली (AP)

आरसीबी अंतिम लीग मैच में गुजरात से छह विकेट से हारने के कारण आईपीएल से बाहर हो गया है। कोहली ने शतक जड़ने के बाद विजय शंकर का शानदार कैच लिया था लेकिन इस बीच उनका घुटना चोटिल हो गया। कोहली की मदद करने के लिए फिजियो आया लेकिन इस स्टार बल्लेबाज को मैदान छोड़ना पड़ा और वह अंतिम पांच ओवर में डगआउट में बैठे रहे।

End of Feed