IPL 2023 में अंपायरों के इस फैसले से हैरान हैं दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन

  • Agency by: Agency
  • Updated Apr 13, 2023, 03:36 PM IST

IPL 2023, Ravichandran Ashwin on Umpires ball changing decision: आईपीएल 2023 में अंपायरों द्वारा ओस के कारण गेंद बदलने के फैसले से राजस्थान रॉयल्स के दिग्गज भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन निराश और हैरान हैं। उन्होंने अंपायरों के इस फैसले पर खुलकर अपनी बात सामने रखी है। जानिए उन्होंंने क्या कुछ कहा है।

IPL 2023, R Ashwin: राजस्थान रॉयल्स के स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने हैरानी जताई चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच के दौरान अंपायरों ने ओस के कारण खुद ही गेंद बदलने का फैसला किया और उन्होंने इस तरह के निर्णय में निरंतरता बनाए रखने की अपील की। एम ए चिदंबरम स्टेडियम में बुधवार की रात को खेले गए मैच के दौरान काफी ओस पड़ रही थी जिसके कारण अंपायरों ने स्वयं ही हस्तक्षेप करके दूसरी पारी के दौरान गेंद बदल दी थी जिससे अश्विन हैरान थे। इस ऑफ स्पिनर ने मैच में 25 रन देकर दो विकेट लिए। राजस्थान में यह मैच तीन रन से जीता।

Ravichandran Ashwin upset with umpires changing ball due to dew factor in IPL 2023

रविचंद्रन अश्विन (IPLT20/BCCI)

अश्विन ने कहा कि उन्होंने इससे पहले ऐसा कभी नहीं देखा जबकि अंपायरों ने बहुत अधिक ओस गिरने पर गेंद बदली हो। उन्होंने मैच के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा,‘‘ यह हैरानी भरा रहा कि अंपायरों ने ओस के कारण अपनी मर्जी से गेंद बदल दी। ऐसा इससे पहले कभी नहीं हुआ था और मैं हैरान था। ईमानदारी से कहूं तो इस बार आईपीएल में मैदान पर लिए गए कुछ फैसलों से मैं थोड़ा आश्चर्यचकित हूं।’’

End of Feed