IPL 2023: यश दयाल के समर्थन में उतरे राहुल तेवतिया, बताया कैसे 5 छक्के खाने के बाद बढ़ाया हौसला

  • Agency by: Agency
  • Updated Apr 14, 2023, 10:38 PM IST

IPL 2023: कोलकाता और गुजरात के बीच मैच में रिंकू सिंह ने जो किया वह रोज-रोज नहीं होता। उन्होंने आखिरी ओवर में यश दयाल की गेंद पर 5 छक्के लगाए और अपनी टीम को अप्रत्याशित जीत दिला दी। इस मैच के अगले मैच में उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया।

पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच के लिए अंतिम एकादश से बाहर किये गये तेज गेंदबाज यश दयाल को अपनी टीम गुजरात टाइटन्स से काफी समर्थन मिला है और उनके साथी राहुल तेवतिया ने कहा कि आईपीएल फ्रेंचाइजी ने कोई सहानुभूति नहीं दी है। कोलकाता नाइट राइडर्स को अंतिम ओवर में जीत के लिए 29 रन की दरकार थी और रिंकू सिंह ने दयाल पर लगातार पांच छक्के जड़कर अपनी टीम को गत चैम्पियन गुजरात टाइटन्स पर सनसनीखेज जीत दिलायी।

rahul tewatia

राहुल तेवतिया और राशिद खान

हालांकि गुजरात टाइटन्स ने शानदार वापसी करते हुए गुरुवार को पंजाब किंग्स पर छह विकेट से जीत दर्ज की जिसमें तेवतिया ने चौका जड़कर विजयी रन बनाया।

End of Feed