IPL 2023, MI vs KKR Match Preview: आज होगा मुंबई और कोलकाता के बीच रोमांचक मुकाबला, जानिए इस मैच से जुड़ी सभी बातें

  • Agency by: Agency
  • Updated Apr 16, 2023, 05:50 AM IST

Today IPL Match, MI vs KKR, Mumbai Indians vs Kolkata Knight Riders Preview: आईपीएल के 16वें सीजन के 22वें मैच में आज मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइटराइडर्स के कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा। यह मुकाबना मुंबई के होम ग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। इससे पहले मुंबई को इस मैदान पर चेन्नई से हार झेलनी पड़ी थी।

Today IPL Match, MI vs KKR, Mumbai Indians vs Kolkata Knight Riders Preview: पांच बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइटराइडर्स रविवार को जब आमने सामने होंगे तो दोनों का लक्ष्य अपने अभियान को ढर्रे पर लाने का होगा और रोहित शर्मा की टीम के लिए सबसे बड़ी चुनौती केकेआर के आक्रामक बल्लेबाजों को रोकने की होगी। मुंबई इंडियंस ने पिछले मैच में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर हार का सिलसिला तोड़ा, जबकि कोलकाता नाइटराइडर्स को ईडन गार्डन्स पर विशाल स्कोर वाले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने हराया।

Nitish Rana vs Rohit Sharma

नीतिश राणा और रोहित शर्मा।

पिछला मैच जीतने के बावजूद आईपीएल की सबसे कामयाब टीम मुंबई वानखेड़े स्टेडियम पर काफी दबाव में रहेगी। इस सत्र में अभी तक रोहित शर्मा की टीम अपने चिर परिचित अंदाज में नहीं दिखी है। दो जीत और दो हार के बाद केकेआर पॉइंट टेबल में चौथे स्थान पर है और मुंबई की तुलना में उसका रनरेट बहुत अच्छा है। मुंबई के लिए रोहित ने दिल्ली के खिलाफ 65 रन बनाए, लेकिन उन्हें लगातार अच्छा प्रदर्शन करना होगा। वहीं, सूर्यकुमार यादव का खराब फॉर्म लंबा होता जा रहा है।

End of Feed