IPL 2023, LSG vs PBKS Match Preview: आज शाम लखनऊ-पंजाब का मुकाबला, जानिए इस मैच से जुड़ी सभी जरूरी बातें

  • Agency by: Agency
  • Updated Apr 15, 2023, 07:00 AM IST

Today IPL Match, LSG vs PBKS, Lucknow Super Giants vs Punjab Kings Preview: इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें संस्करण के 21वें मुकाबले में आज लखन सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स के बीच टक्कर होगी। दोनों टीमों के बीच इस मैदान पर ये पहला मुकाबला है। आइए जानते हैं इस मैच से जुड़ी सभी जरूरी व खास बातें।

KEY HIGHLIGHTS
  • आज का दूसरा आईपीएल मुकाबला
  • शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा मैच
  • लखनऊ और पंजाब की टीमें आमने-सामने

IPL Match Today, LSG vs PBKS: बल्लेबाजों के लचर प्रदर्शन के कारण पिछले दो मैच गंवाने वाली पंजाब किंग्स की टीम लखनऊ सुपरजाइंट्स के खिलाफ शनिवार को यहां होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच में इस विभाग में सुधार करने की कोशिश करेगा। पंजाब ने पहले दोनों में जीतकर इस सत्र की शानदार शुरुआत की थी लेकिन बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहने के कारण उसे पिछले दोनों मैच में हार का सामना करना पड़ा था। कप्तान शिखर धवन के अलावा उसका कोई भी अन्य बल्लेबाज उपयोगी योगदान नहीं दे पा रहा है।

IPL 2023, LSG vs PBKS Match Preview

आईपीएल में आज का मैच (BCCI/IPL)

पंजाब के कम स्कोर का मुख्य कारण बीच के ओवरों में तेजी से रन नहीं बना पाना है। इसके अलावा टीम काफी गेंदों को खाली छोड़ रही है। पिछले मैच में ही उसने 56 गेंद खाली छोड़ी थी जिसमें टीम को सुधार करने की जरूरत है। धवन ने पहले तीन मैचों में 40, नाबाद 86 और नाबाद 99 रन की पारियां खेली थी लेकिन टीम के अन्य बल्लेबाजों के प्रदर्शन में निरंतरता का अभाव है।

End of Feed