IPL 2023 Points Table: आईपीएल 2023 की ताजा अंक तालिका, टीम स्टैंडिंग, आईपीएल टीम रैंकिंग

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated May 22, 2023, 12:17 AM IST

IPL 2023 Points Table (IPL 2023 अंक तालिका, आईपीएल पॉइंट्स टेबल 2023): आईपीएल 2023 के 70वें और आखिरी लीग मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर और गुजरात टाइटन्स के बीच भिड़ंत के बाद ऐसा है अंक तालिका का हाल।

+0.180IPL 2023 Points Table (IPL 2023 अंक तालिका): इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन का आगाज 31 मार्च को गत विजेता गुजरात टाइटन्स और चार बार की आईपीएल चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भिड़ंत के साथ हो गया। 10 टीमों के साथ आईपीएल का यह दूसरा सत्र है। पिछले साल दो नई टीमों के लीग के साथ जुड़ने के बाद इसका रोमांच और बढ़ गया है। ऐसे में अपने पुराने होम और अवे वाले फॉर्मेट के साथ आईपीएल की तीन साल बाद वापसी हुई है। जहां टीमें अपने घर पर पूरी ताकत के साथ विरोधी टीमों को चुनौती देती नजर आएंगी। आखिर कौन सी वो चार टीमें प्लेऑफ में पहुंचने में सफल होंगी ये बात अंक तालिका में टॉप फोर टीमों के प्वाइंट्स और नेट रन रेट से तय होगी।

आईपीएल 2023 अंक तालिका: IPL 2023 Points Table after RCB vs GT Match

आईपीएल 2023 के 70वें और आखिरी लीग मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर और गुजरात टाइटन्स के बीच भिड़ंत हुई। इस मैच में जीत के लिए मिले 198 रन के लक्ष्य को गुजरात टाइटन्स ने 6 विकेट रहते हासिल कर लिया। इस मैच के बाद अब ऐसा है अंक तालिका का हाल..

IPL 2023 Points Table (आईपीएल अंक तालिका 2023)

क्रमांकटीममैचजीतहारटाई/रद्दनेट रन रेटप्वाइंट्स
1गुजरात टाइटंस (GT)(Q)1410400.80920
2चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)(Q)148510.65217
3लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG)(Q)148510.28417
4मुंबई इंडियंस (MI)(Q)14860-0.04416
5राजस्थान रॉयल्स (RR)14770+0.14814
6रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB)14770+0.13514
7कोलकाता नाइटराइडर्स(KKR)14680-0.23912
8पंजाब किंग्स(PBKS)14680-0.30412
9दिल्ली कैपिटल्स(DC)14590-0.80810
10 सनराइजर्स हैदराबाद(SRH)144100-0.5908

IPL 2022 Points Table (आईपीएल अंक तालिका 2022)

क्रमांकटीममैचजीतहारटाई/रद्दनेट रन रेटप्वाइंट्स
1राजस्थान रॉयल्स(RR)14950+0.29818
2लखनऊ सुपर जायंट्स(LSG)14950+0.25118
3रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर(RCB)14860-0.25316
4गुजरात टाइटन्स (GT)141040+0.31620
5पंजाब किंग्स(PBKS)14770+0.12614
6कोलकाता नाइट राइडर्स(KKR)14680+0.14612
7चेन्नई सुपर किंग्स( CSK)144100-0.2038
8मुंबई इंडियन्स(MI)144100-0.5068
9दिल्ली कैपिटल्स(DC)14770+0.20414
10सनराइजर्स हैदराबाद (SRH)14680-0.37912

सभी टीमें खेलेंगी लीग दौर में 14-14 मैच

आईपीएल-16 में पिछले सीजन की तरह ही टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है। सभी टीमें 7 होम और 7 अवे मैच की तर्ज पर कुल 14-14 मैच खेलेंगी। अपने ग्रुप की टीमों के साथ टीमें 8 मैच और दूसरे ग्रुप के साथ 6 मैच खेलेंगी।

खिताबी जीत के आधार पर तय होते हैं ग्रुप

ग्रुप एग्रुप बी
मुंबई इंडियन्सचेन्नई सुपर किंग्स
कोलकाता नाइट राइडर्ससनराइजर्स हैदराबाद
राजस्थान रॉयल्सरॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर
दिल्ली कैपिटल्सपंजाब किंग्स
लखनऊ सुपर जायंट्सगुजरात टाइटन्स

ग्रुप ए में मुंबई इंडियन्स, कोलकाता नाइट राइडर्स, राजस्थान रॉयल्स, दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स को जगह मिली है। वहीं ग्रुप बी में चेन्नई सुपर किंग्स, सनराइजर्स हैदराबाद, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर, पंजाब किंग्स और गुजरात जायंट्स को जगह दी गई है। सभी टीमें अपने अपने ग्रुप की टीमों के साथ दो-दो बार भिड़ेंगी। वहीं दूसरे ग्रुप में अपने सामने की टीमों के साथ दो बार और अन्य टीमों के साथ एक-एक बार मुकाबला करेगी। ग्रुप अबतक टीमों द्वारा जीते गए खिताब के आधार पर तय की गई हैं। जैसे कि मुंबई इंडियन्स पांच और चेन्नई सुपर किंग्स चार खिताब के साथ टॉप 2 टीमें हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स दो और सनराइजर्स हैदराबाद एक खिताबी जीत के तीसरे और चौथे पायदान पर समकक्ष हैं।

End of Feed