IPL 2023: एक मैच में अटकी है इन तीन टीम की जान, जानें क्या है गणित

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated May 18, 2023, 03:31 PM IST

IPL 2023: आईपीएल के 65वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद का सामना रॉयल चैलेंजर्स बैगलोर से होगा। यह मुकाबला राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम हैदराबाद में खेला जाएगा। इस मुकाबले पर चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपरजायंटस जैसे टीम की नजर होगी। आरसीबी के पास बाकी बचा दो मैच जीतकर 16 अंक तक पहुंचने का मौका है।

KEY HIGHLIGHTS
  • सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का मैच
  • सीएसके और लखनऊ की टीम की होगी नजर
  • आरसीबी के पास जीत के अलावा कोई विकल्प नहीं

आईपीएल 2023 का सीजन कई मायनों में बाकी सीजन से अलग है। अब तक 64 मैच हो गए हैं और केवल एक टीम ही प्लेऑफ में अपनी जगह बना पाई है। दिल्ली और हैदराबाद की टीम भले ही प्लेऑफ से बाहर हो गई है, लेकिन 6 टीम अब भी इस रेस में बनी हुई है। सीजन का 65वां मैच गुरुवार को राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जाएगा।

ipl 2023 playoff scenario

विराट कोहली, एडेन मार्करम और एमएस धोनी (साभार-IPL/BCCI)

दोनों टीम की वर्तमान में स्थिति-

प्वाइंट्स टेबल में दोनों टीम की बात करें तो सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 12 मैच में 8 अंकों के साथ आखिरी पायदान पर है और प्लेऑफ की रेस से पहले ही बाहर हो चुकी है, जबकि दूसरी तरफ आरसीबी की टीम 12 मैच में 12 अंकों के साथ 5वें नंबर पर है और प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है। यदि आरसीबी, हैदराबाद के खिलाफ और बाकी बचा एक और मैच जीत लेती है तो वह 16 अंक तक पहुंच सकती है।

End of Feed