आईपीएल 2023 के खिलाड़ी जिसने दाम से बढ़कर किया टीम के लिए काम

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 31, 2023, 07:01 AM IST

IPL 2023: आईपीएल का 16वां सीजन कई मायनों में अलग रहा। इस सीजन में जहां बेन स्टोक्स ने बल्ले से योगदान नहीं दे पाए तो वहीं हेनरिक क्लासेन और कैमरन ग्रीन जैसे बल्लेबाज ने अपने प्राइस से बढ़कर टीम की जीत में योगदान दिया। लखनऊ की तरफ से खेलने वाले निकोलस पूरन ने भी इस सीजन खूब प्रभावित किया।

KEY HIGHLIGHTS
  • हेनरिक क्लासेन का क्लास
  • कैमरन ग्रीन ने जड़ा मेडन सेंचुरी
  • आईपीएल में ओवरसीज खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

आईपीएल 2023 के फाइनल मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने गुजरात टाइटंस को हराकर 5वीं बार ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया। 31 मार्च से 29 मई तक चले इस फटाफट क्रिकेट लीग में फैंस को रिंकू सिंह की आतिशी पारी देखने को मिली तो राशिद खान की हैट्रिक ने भी सबका दिल छूआ। लेकिन इस लीग में कई ऐसे खिलाड़ी भी रहे जिन्होंने अपने प्राइस के साथ पूरा न्याय किया और उससे कहीं ज्यादा अपनी टीम के लिए योगदान दिया।

heinrich klaasen

हेनरिक क्लासेन और निकोलस पूरन (साभार-IPL)

1. निकोलस पूरन- इस सीजन लखनऊ की तरफ से खेलने वाले निकोलस पूरन ने 172.94 की बेहतरीन स्ट्राइक रेट से 15 मैच की 15 इनिंग में 358 रन बनाए, जिसमें उन्होंने दो अर्धशतक लगाए। पूरन को लखनऊ ने 16 करोड़ में खरीदा था। उन्होंने एक नहीं कई मैचों में अपनी टीम के लिए बेहतरीन पारी खेली। आरसीबी के खिलाफ 19 गेंद पर 62 रन की उनकी पारी को आईपीएल 2023 की बेहतरीन पारियों में से एक कहा जा सकता है।

End of Feed