IPL 2023 Retention and Release Live Updates: जानिए 10 टीमों ने किन खिलाड़‍ियों को रिटेन और रिलीज किया

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 15, 2022, 09:19 PM IST

IPL 2023 Player Retention Live, CSK, RCB, DC, KKR, MI, SRH, RR IPL 2023 Retained and Released Players List Live Updates: आईपीएल की सभी 10 टीमों ने आज रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी है। जानिए, कौन-सी टीम ने किस खिलाड़ी को रिटेन किया और किसे स्क्वाड से बाहर किया।

आईपीएल की शीर्ष टीम चेन्नई सुपरकिंग्स ने मंगलवार को दिग्गज ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो के साथ अपना 11 साल से चला आ रहा संबंध समाप्त कर दिया जबकि सनराइजर्स हैदराबाद ने इंडियन प्रीमियर लीग की ‘मिनी’ नीलामी से पहले स्टार बल्लेबाज केन विलियमसन को ‘रिलीज’ कर दिया। कोच्चि में 23 दिसंबर को होने वाली ‘मिनी’ नीलामी से पहले खिलाड़ियों को ‘रिटेन’ और ‘रिलीज’ करने का आखिरी दिन मंगलवार था।

आईपीएल

दिन की शुरुआत मुंबई इंडियंस के वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर कीरेन पोलार्ड के आईपीएल से संन्यास की घोषणा के साथ हुई। पांच बार के चैंपियन मुंबई ने उन्हें अपना बल्लेबाजी कोच नियुक्त किया है। इसके अलावा पंजाब किंग्स ने अपने पिछले सत्र के कप्तान मयंक अग्रवाल को जबकि सनराइजर्स ने वेस्टइंडीज के कप्तान निकोलस पूरन को ‘रिलीज’ किया। मुंबई इंडियंस ने पोलार्ड सहित कुल 13 खिलाड़ियों को ‘रिलीज’ किया।चेन्नई ने ब्रावो के अलावा इंग्लैंड के डेथ ओवरों के विशेषज्ञ क्रिस जॉर्डन को भी टीम में नहीं रखा है, जो कि हैरानी भरा फैसला लग रहा है।

End of Feed