IPL 2023: ऋषभ पंत की रिकवरी में मदद कर रहा है वेस्टइंडीज का यह खास खिलाड़ी

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated Apr 15, 2023, 03:20 PM IST

IPL 2023: कार दुर्घटना के बाद दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान और स्टार बल्लेबाज वापसी के लिए काफी उत्सुक हैं। उनकी इस रिकवरी प्रक्रिया में उनकी मदद वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्लेबाज निकोलस पूरन कर रहे हैं। कभी पूरन भी कार दुर्घटना में घायल हो गए थे और उन्हें मैदान से बाहर रहना पड़ा था।

दिल्ली कैपिटल्स को मौजूदा आईपीएल में अपने कप्तान और स्टार खिलाड़ी ऋषभ पंत की कमी खूब खल रही है। पंत का बीते दिसंबर में दिल्ली-देहरादुन मार्ग पर कार दुर्घटना में बुरी तरह से घायल हो गए थे, जिससे रिकवर होने में उन्हें थोड़ा वक्त लगेगा। हालांकि, वह हाल ही में कह चुके हैं कि वह तेजी से रिकवर हो रहे हैं और कुछ हद तक यह बात सच भी है। बैंगलोर में वह अपने टीम के ट्रेनिंग सेशन में नजर भी आए थे। लेकिन उनके इस रिकवरी फेज में वेस्टइंडीज के निकोलस पूरन उनकी मदद कर रहे हैं।

RISHABH PANT

ऋषभ पंत

निकोलस पूरन कर रहे हैं पंत की मदद

निकोलस पूरन इसी परिस्थिति से गुजर चुके हैं, और अब वह पंत की इस परिस्थिति से निकलने में मदद कर रहे हैं। आज से 8 साल पहले पूरन भी कार दुर्घटना के शिकार हो गए थे, जिसमें वह 6 महीनें तक चल भी नहीं पाए थे। पूरन ने कहा 'यह काफी चुनौतीपूर्ण है। यह वह स्थिति है जिसे कभी-कभी कोई नहीं समझता है। मैं ऋषभ से बात कर रहा हूं। दोनों के बीच अच्छी बांडिंग है। लेकिन यह ए ऐसी परिस्थिति है जब आप डिप्रेस्ड हो जाते हैं, क्योंकि आप जल्द से जल्द ठीक हो जाना चाहते हैं। लेकिन यह मुश्किल होता है।

End of Feed