IPL 2023: जियो हिटमैन! Rohit Sharma ने तोड़ा 'गब्बर' Shikhar Dhawan का एक टीम के खिलाफ सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड

  • Produced by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Apr 16, 2023, 08:47 PM IST

IPL 2023, Mumbai Indians vs Kolkata Knight Riders: कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मुंबई के वानखेडे मैदान में हुए 16 अप्रैल, 2023 के इस रोमांचक मुकाबले में ईशान किशन (25 गेंदों पर 58 रन - पांच चौके और पांच छक्के) के साथ रोहित शर्मा (13 गेंदों पर 20 रन) ने पहले विकेट के लिए 65 रन जोड़कर मुंबई को धमाकेदार शुरुआत दिलाई थी।

IPL 2023, Mumbai Indians vs Kolkata Knight Riders: इंडियन प्रीमीयर लीग (IPL 2023) में मुंबई इंडियंस (MI) के इम्पैक्ट प्लेयर और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने बड़ा रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने एक टीम के खिलाफ सर्वाधिक रन बनाते हुए पंजाब किंग्स के शिखर धवन को इस मामले में पछाड़ दिया। गब्बर, हिटमैन के इस कारनामे के बाद किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वालों की लिस्ट में दूसरे पायदान पर खिसक गए, जबकि तीसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलियाई मूल के क्रिकेटर डेविड वॉर्नर का नाम है।

rohit sharma, shikhar dhawan, ipl 2023

IPL 2023: रोहित शर्मा और शिखर धवन। (फाइल फोटो)

KKR के खिलाफ इस मैच में कैसा रही रोहित की परफॉर्मेंस?

मुंबई के वानखेडे स्टेडियम में हुए इस मुकाबले में हिटमैन के नाम से मशहूर शर्मा ने 13 बॉल्स पर 20 रन टीम के लिए जुटाए। उन्होंने इस दौरान 153.85 के स्ट्राइक रेट से बैटिंग की और एक चौका व दो छक्के जड़े। हालांकि, रोहित के रूप में टीम को सबसे पहला झटका भी लगा और पांचवें ओवर की पांचवीं गेंद पर जब टीम का स्कोर 65 था, वह सुयष शर्मा की गेंद पर उमेश यादव को अपना कैच गंवा बैठे।

वेंकटेश के शतक पर पानी फेर MI ने KKR को रौंदा

किशन के तूफानी पचासे से मिले शानदार आगाज के दम पर मुंबई ने वेंकटेश अय्यर की रिकॉर्ड सेंचुरी पर पानी फेर और केकेआर के खिलाफ आईपीएल में 14 गेंद बाकी रहते पांच विकेट से आसान जीत हासिल कर ली। अय्यर ने 51 गेंदों पर 104 रन बनाए, जिसमें छह चौके और नौ छक्के शामिल रहे। ब्रैंडन मैकुलम ने 2008 में आईपीएल के पहले मैच में केकेआर की तरफ से खेलते हुए 158 रन बनाए थे। रोचक बात है कि इसके बाद बीते 15 साल में केकेआर का कोई बल्लेबाज तिहरे अंक में नहीं पहुंच पाया था। अय्यर आखिर वह मिथक तोड़ने में सफल रहे। उनकी इस पारी की मदद केकेआर ने छह विकेट पर 185 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया।

टेबल: देखें- एक टीम के खिलाफ IPL में किसने सर्वाधिक रन बनाए:

कुल रन प्लेयर का टाम और उस टीम का नाम, जिसके खिलाफ जुटाए रन्स
1040रोहित शर्मा बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स*
1040शिखर धवन बनाम चेन्नई सुपर किंग्स
1018डेविड वॉर्नर बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स
1005डेविड वॉर्नर बनाम पंजाब किंग्स
979विराट कोहली बनाम चेन्नई सुपर किंग्स
977रोहित शर्मा बनाम डेल्ही कैपिटल्स
975विराट कोहली बनाम डेल्ही कैपिटल्स

End of Feed