IPL 2023: उत्तराखंड के लाल ने मचाया हैदराबाद के खिलाफ धमाल, जड़ा विकेटों का चौका

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated May 21, 2023, 06:54 PM IST

उत्तराखंड के तेज गेंदबाज आकाश मढ़वाल ने रविवार को इेडन गार्डन्स में खेले गए अहम मुकाबले में चार विकेट चटकाकर हैदराबाद को बड़ा स्कोर खड़ा करने से रोक दिया।

मुंबई: आईपीएल 2023 में मुंबई इंडियन्स की ओर से खेल रहे उत्तराखंड के युवा तेज गेंदबाज आकाश मढ़वाल ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में धमाल मचा दिया। हाई स्कोरिंग मुकाबले में हैदराबाद की धमाकेदार शुरुआत के बाद आकाश ने आखिरी के ओवरों में कसी हुई गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में महज 37 रन दिए और चार विकेट चटकाए। उनके इस धमाकेदार प्रदर्शन की वजह से हैदराबाद की टीम बमुश्किल पारी की आखिरी गेंद पर 200 रन के आंकड़े को छूने में सफल हुई।

Akash Madhwal

आकाश मढ़वाल(साभार IPL/BCCI)

रोहित पहले ही कर चुके हैं आकाश की तारीफ

आकाश मढ़वाल कई दिग्गज गेंदबाजों की गैरमौजूदगी में मुंबई के लिए डेथ ओवर स्पेशलिस्ट बनकर उभरे हैं। वो लगातार टीम के लिए अंतिम ओवरों में शानदार गेंदबाजी कर रहे हैं। पिछले मैच में भी कप्तान रोहित शर्मा ने उनकी तारीफ करते हुए कहा था कि वो ये समझते हैं कि कहां कैसी फील्डिंग लगानी है और आखिरी ओवरों में कैसी गेंदबाजी करनी है।

End of Feed