IPL 2023: मुंबई इंडियंस के फैंस के लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है। दरअसल टीम ने चोटिल तेज गेंदबाज झाई रिचर्ड्सन का रिप्लेसमेंट ढूंढ लिया है। रिचर्ड्सन हैमस्ट्रींग इंजरी से जूझ रहे थे और वह आईपीएल 2023 से बाहर हो गए हैं। मुंबई ने रिले मेरेडिथ को अपने स्क्वॉड में शामिल किया है। मेरेडिथ 2022 में भी मुबई इंडियंस का हिस्स थे ऐसे में देखा जाए तो उनकी घर वापसी हुई है। हालांकि, 2022 में उन्हें केवल 8 मैच खेलने का मौका मिला था, जिसमें उन्होंने 8 विकेट झटके थे और अपने प्रदर्शन से सबको प्रभावित किया था।
रिले मेरेडिथ
रिले मेरेडिथ का क्रिकेट करियर
ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाद मेरेडिथ ने 5 T20I मैच खेले हैं और उसमें 8 विकेट चटकाए हैं, जिसमें एक बार उन्होंने 3 विकेट भी झटके हैं। मुंबई से पहले वह पंजाब किंग्स के लिए भी आईपीएल खेल चुके हैं। उन्होंने मुंबई को 1.5 करोड़ रुपये में ज्वाइन किया है।
अगले मैच में होंगे टीम का हिस्सा
मुंबई इंडियंस अपना दूसरा मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ अपने होम ग्राउंड वानखेड़े के मैदान पर खेलेगी। इस मैच से पहले वह टीम से जुड़ जाएंगे। पहले मुकाबले में मुंबई की टीम को आरसीबी ने 8 विकेट से हराया था। उस मैच में मुंबई ने 7 विकेट के नुकसान पर 171 रन बनाए थे, जिसे आरसीबी ने 2 विकेट के नुकसान पर 16.2 ओवर में हासिल कर लिया था। विराट कोहली ने 82 और फाफ डुप्लेसी ने 73 रन की पारी खेली।
