MS Dhoni Record: धोनी ने रचा इतिहास, आईपीएल में ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बने

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated May 29, 2023, 08:31 PM IST

IPL 2023, MS Dhoni, CSK vs GT Final: चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी जब आईपीएल 2023 के फाइनल के लिए मैदान पर उतरे तो उन्होंने एक रिकॉर्ड बना डाला है। टॉस होते ही धोनी ने वो कमाल कर दिया जो अब तक किसी भी क्रिकेटर ने आईपीएल में नहीं किया था।

KEY HIGHLIGHTS
  • आईपीएल में धोनी ने बनाया नया रिकॉर्ड
  • सर्वाधिक मैच खेलने वाले खिलाड़ियों में शीर्ष पर
  • धोनी ने फाइनल में मैदान पर कदम रखते ही बनाया रिकॉर्ड

IPL 2023, MS Dhoni record: आईपीएल 2023 में आज चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस की टीमें फाइनल मुकाबले में खेलने उतरीं। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रविवार को फाइनल मैच बारिश की वजह से आज रिजर्व-डे में जा खिसका था। मुकाबले को देखने के लिए मैदान खचाखच भरा था और इनमें सबसे ज्यादा फैंस की संख्या है चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की। धोनी ने आज मैदान पर उतरते ही एक खास रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया।

महेंद्र सिंह धोनी आज जैसे ही आईपीएल फाइनल के टॉस के लिए मैदान में उतरे, उन्होंने एक खास और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज करा लिया है। वो आईपीएल इतिहास के पहले खिलाड़ी बन गए हैं जिनके नाम 250 मैच खेलने का रिकॉर्ड दर्ज हुआ है। आईपीएल 2023 का फाइनल मुकाबला उनका 250वां मैच है।

End of Feed