IPL 2023, MI vs PBKS Pitch Report Today Match and Weather Forecast: आईपीएल 2023 में शनिवार को दूसरे मुकाबले मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मेजबान मुंबई इंडियन्स और पंजाब किंग्स के बीच भिड़ंत होगी। मुंबई की टीम 5 मैच में 3 जीत और 2 हार के साथ छठे पायदान पर है। वहीं पंजाब की टीम 6 मैच में 3 जीत और 3 हार के साथ सातवें पायदान पर है। दोनों टीमों के खाते में 6-6 अंक हैं। ऐसे में दोनों टीम जीत दर्ज करके टॉप 4 में एंट्री करने की कोशिश करेगी। ऐसे में ये मुकाबला दोनों टीमों के लिए अहम है।
मुंबई बनाम पंजाब, पिच और वेदर रिपोर्ट
