IPL 2023 में तीखी नोंक-झोंकः MI के प्लेयर पर गर्मा गए SRK की KKR के कप्तान, पहले भी शौकीन से हो चुके हैं विवाद

  • Agency by: Agency
  • Updated Apr 16, 2023, 10:22 PM IST

IPL 2023, MI vs KKR: हालांकि, स्थिति गर्माते देख मुंबई इंडियन्स के कार्यवाहक कप्तान सूर्यकुमार यादव और टीम के सबसे सीनियर खिलाड़ी पीयूष चावला ने दखल देते हुए मामले को शांत कराया।

IPL 2023, MI vs KKR: भारतीय घरेलू क्रिकेट के दो खिलाड़ियों की प्रतिद्वंद्विता रविवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग में भी देखने को मिली जब कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के कप्तान नितीश राणा और मुंबई इंडियन्स के स्पिनर ऋतिक शौकीन के बीच तीखी बहस हुई।

Nitish Rana vs Hrithik Shokeen

मैदान में मैच के दौरान कुछ इस कदर गर्मा गए थे कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के कैप्टन नीतीश राणा। (वी़डियो स्क्रीनग्रैब)

यह घटना पहले बल्लेबाजी कर रहे केकेआर की पारी के नौवें ओवर में हुई जब शौकीन ने राणा को आउट करने के बाद उनसे कुछ कहा। केकेआर के कप्तान इससे भड़क गए और उन्होंने भी वापस लौटते हुए गेंदबाज से कुछ कहा।

End of Feed