IPL 2023 LSG vs MI Eliminator Live Cricket Score Streaming Online: आईपीएल के 16वें सीजन का एलमिनेट बुधवार को खेला जाएगा। इस मुकाबले में पिछले साल डेब्यू करने वाली टीम लखनऊ सुपर जायंट्स और आईपीएल की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला चेन्नई में खेला जाएगा। दोनों टीमों की नजर जीत पर होगी। हालांकि, एलिमिनेटर में जीत हासिल करने वाली टीम को फाइनल में पहुंचने से पहले एक और मुकाबले में उतरना होगा और जीत हासिल करना होगा। इसके बाद ही फाइनल का टिकट मिल सकेगा। दोनों टीमों के खिलाफ फॉर्म में चल रहे हैं। इसलिए यह मुकाबला हाईस्कोरिंग हो सकता है।
लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस।
लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2023 का एलिमिनेटर मुकाबला कब खेला जाएगा? (LSG vs MI Eliminator IPL 2023 Match date)
लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2023 का एलिमिनेटर मुकाबला 24 मई 2023 (बुधवार) को खेला जाएगा।
किस मैदान पर खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2023 का एलिमिनेटर मैच? (LSG vs MI Eliminator IPL Match Venue)
लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच IPL 2023 का एलिमिनेटर मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा।
कितने बजे शुरू होगा लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच टाटा IPL 2023 का एलिमिनेटर मैच? (LSG vs MI Eliminator match Timing)
लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस की टीमों के बीच आईपीएल 2023 का एलिमिनेटर मुकाबला आज शाम 7.30 बजे शुरू होगा। टॉस मैच से आधे घंटे पहले 7 बजे होगा।
टीवी पर कहां देख सकते हैं लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस का एलिमिनेटर मुकाबला? (Where to watch LSG vs MI Eliminator IPL Match on TV)
लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2023 का एलिमिनेटर मैच आज शाम 7.30 बजे से आप टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स के विभिन्न चैनलों पर देख सकते हैं। यहां अलग-अलग भाषाओं में कमेंट्री के विकल्प भी रहेंगे।
लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें? (Where to watch LSG vs MI Eliminator Live Streaming)
चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जाने वाले लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस आईपीएल 2023 के एलिमिनेटर मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग आप जियो सिनेमा ऐप पर देख सकते हैं। जियो सिनेमा आईपीएल का 4K में प्रसारण कर रहा है। जिसका विभिन्न कैमरा एंगल व तमाम भाषाओं के साथ लुत्फ प्रशंसक उठा सकेंगे। इसमें भोजपुरी कमेंट्री का विकल्प भी मौजूद होगा। इसके अलावा आप इसे हॉटस्टार ऐप पर भी लाइव देख सकेंगे।
