IPL 2023, LSG vs GT Pitch Report, Weather: लखनऊ-गुजरात मुकाबले की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल, यहां पर जानिए

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Apr 22, 2023, 08:00 AM IST

IPL 2023, LSG vs GT Pitch Report and Weather Forecast Today Match: आज (22 April 2023) आईपीएल के 16वें संस्करण में दो मुकाबले खेले जाएंगे। दिन का पहला मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा। इस मैच का आयोजन लखनऊ के मैदान पर होगा। आइए जानते हैं कि कैसी होगी इस मैच की पिच रिपोर्ट और लखनऊ के मौसम की स्थिति।

KEY HIGHLIGHTS
  • आईपीएल 2023 में सुपर सैटरडे का पहला मैच
  • लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम गुजरात टाइटंस
  • लखनऊ के मैदान पर होगी दोनों टीमों की टक्कर

IPL 2023, LSG vs GT Pitch Report Today Match and Weather Forecast: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2023) में आज दो मैच खेले जाने हैं। दिन का पहला मुकाबला दोपहर 3.30 बजे से लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा। इस मैच में दो ऐसे कप्तान आमने-सामने होंगे जो भारतीय क्रिकेट टीम के अहम सदस्य होने के साथ-साथ, मैदान के बाहर अच्छे दोस्त भी हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स की कमान केएल राहुल के हाथों में होगी जबकि गुजरात टाइटंस की कप्तानी हार्दिक पांड्या करेंगे।

IPL 2023, LSG vs GT Pitch Report

लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम गुजरात टाइटंस पिच रिपोर्ट

लखनऊ सुपर जायंट्स के ट्रैक रिकॉर्ड पर नजर डालें तो अब तक इस सीजन में उन्होंने 6 मैच खेले हैं और उनमें 4 मुकाबलों में उन्हें जीत मिली है, जबकि दो मैचों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। वहीं गुजरात टाइटंस ने 5 मैचों में 3 में जीत दर्ज की है जबकि दो मैचों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। लखनऊ ने अपने पिछले मुकाबले में टूर्नामेंट की शीर्ष टीम राजस्थान रॉयल्स को 10 रन से हराया था जिसके बाद उनके हौसले बुलंद होंगे। वहीं गुजरात टाइटंस ने अपना पिछला मुकाबला राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 3 विकेट से गंवा दिया था। अब आज लखनऊ-गुजरात मैच लखनऊ के मैदान पर होना है, तो जानते हैं कैसी होगी वहां की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल।

End of Feed