पिता की बीमारी, क्रिकेट की राजनीति, कोई 'गॉडफादर' नहीं..फिर भी चमक उठा 19 साल का सुयश

  • Agency by: Agency
  • Updated Apr 7, 2023, 04:20 PM IST

IPL 2023, All you need to know about Suyash Sharma: कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच गुरुवार रात कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए मुकाबले में केकेआर की जीत में 19 साल के सुयश शर्मा ने अहम भूमिका निभाई। इससे पहले उनको कोई नहीं जानता था। लेकिन यहां तक पहुंचने का उनका सफर आसान नहीं रहा है।

KEY HIGHLIGHTS
  • कोलकाता-बैंगलोर मैच में चमक उठे सुयश शर्मा
  • अपना पहला आईपीएल मैच खेलने उतरे थे
  • दिल्ली के भजनपुरा से आते हैं 19 वर्षीय सुयश शर्मा

IPL 2023, Know all about Suyash Sharma: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ बीती रात जीत में प्रभावित करने वाले कोलकाता नाइट राइडर्स के ‘इम्पैक्ट प्लेयर’ सुयश शर्मा का क्रिकेट के भ्रष्ट माहौल में कोई ‘गॉडफादर’ नहीं है और दिल्ली के मध्यमवर्गीय परिवार से ताल्लुक रखने वाले इस लेग स्पिनर ने अभी तक अपनी काबिलियत के बूते सफलता हासिल की है।

Suyash Sharma profile

सुयश शर्मा (IPLT20/BCCI)

पूर्वी दिल्ली के भजनपुरा इलाके के 19 वर्षीय सुयश ने कोलकाता की टीम की ओर से इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में पदार्पण करते हुए 30 रन देकर तीन विकेट झटके जिससे टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को 81 रन से पराजित करने में कामयाब रही। मध्यम वर्ग के परिवार की अपनी ही समस्यायें होती हैं और फिर उनके पिता भी कैंसर जैसी बीमारी से जूझ रहे हैं, लेकिन उन्होंने ‘गॉडफादर’ के नहीं होने, तमाम परेशानियों और तनाव के बावजूद क्रिकेट की चुनौतियों से निपटना जारी रखा।

End of Feed