KL Rahul Injury: राहुल की इंजरी को लेकर आया बड़ा अपडेट, फ्रैंचाइजी ने दी जानकारी

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated May 3, 2023, 02:15 PM IST

KL Rahul Injury: चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच से कप्तान केएल राहुल बाहर हो गए हैं। उन्हें रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ मैच को दौरान चोट लग गई थी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वह आईपीएल के बाकी बचे आईपीएल मैचों से बाहर हो गए हैं। हालांकि फ्रैंचाइजी की तरफ से इसको लेकर आधिकारिक पुष्ठि नहीं की गई है।

KEY HIGHLIGHTS
  1. केएल राहुल इंजरी अपडेट
  2. आरसीबी के खिलाफ मैच में हुए थे घायस
  3. गुरुवार को छोड़ देंगे लखनऊ का कैंप

सोमवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ मैच में फील्डिंग के दौरान घायल हुए केएल राहुल को लेकर लखनऊ सुपर जायंट्स ने एक अपडेट जारी किया है। लखनऊ सुपर जायंट्स ने ट्वीट कर जानकारी देते हुए लिखा है कि बुधवार को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ होने वाले मैच में वह टीम का हिस्सा नहीं होंगे।

kl rahul injury

केएल राहुल इंजरी

लखनऊ की तरफ से जारी प्रेस रिलीज में कहा गया है कि उन्हें रिकवरी के लिए फ्रैंचाइजी की तरफ से बेस्ट ट्रीटमेंट मुहैया कराया जाएगा। इसके अलावा रिलीज में उनके इंजरी से संबंधित आगे की जानकारी भी साझा करने की बात कही गई है।

End of Feed