केएल राहुल के रिप्लेसमेंट का हुआ ऐलान, ट्रिपल सेंचुरी लगाने वाले खिलाड़ी को मिला मौका

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated May 5, 2023, 11:31 PM IST

IPL 2023: लखनऊ सुपर जायंट्स ने अपने कप्तान केएल राहुल के रिप्लेसमेंट का ऐलान कर दिया है। आखिरी बार राजस्थान की तरफ से आईपीएल में उतरने वाले कर्नाटक के बल्लेबाज करुण नायर को टीम में शामिल किया गया है। राहुल आरसीबी के खिलाफ मैच में फील्डिंग के दौरान घायल हो गए थे।

KEY HIGHLIGHTS
  1. लखनऊ को मिला केएल राहुल का रिप्लेसमेंट
  2. टेस्ट क्रिकेट में तिहरा शतक जड़ने वाले करुण नायर करेंगे लखनऊ ज्वाइन
  3. 2022 में खेला था आखिरी आईपीएल मैच

लखनऊ सुपर जायंट्स ने अपने कप्तान केएल राहुल का रिप्लेसमेंट ढूंढ लिया है। लखनऊ ने टेस्ट क्रिकेट में ट्रिपल सेंचुरी लगाने वाले कर्नाटक के बल्लेबाज करुण नायर को टीम में शामिल किया है। लखनऊ सुपर जायंट्स ने करुण नायर को 50 लाख रुपये में अपनी टीम में शामिल किया है। करुण नायर इससे पहले दिल्ली, पंजाब किंग्स, कोलकाता नाईट राइडर्स, राजस्थान रॉयल्स और आरसीबी के लिए आईपीएल खेल चुके हैं। आईपीएल करियर की बात करें तो उन्होंने 76 आईपीएल मैच खेले हैं और उनके नाम 1,496 रन हैं।

kl rahul replacement karun nair

केएल राहुल, कप्तान लखनऊ सुपर जायंट्स

उनका सर्वाधिक स्कोर 83 रन है। नायर के नाम 10 अर्धशतक भी है। उन्होंने अपना आखिरी आईपीएल मैच 2 मई 2022 को कोलकाता नाईट राइडर्स के खिलाफ खेला था। उस मैच में उन्होंने 13 गेंद पर 13 रन बनाए थे। लखनऊ ने इस खबर को शेयर करते हुए करुण नायर के पुराने ट्वीट को भी साझा किया है, जिसमें उन्होंने क्रिकेट से एक और मौका देने की बात कही थी।

End of Feed