IPL 2023: हरभजन सिंह का दावा टीम इंडिया की जर्सी में जल्द खेलता दिखेगा ये धाकड़ खिलाड़ी

  • Agency by: Agency
  • Updated May 11, 2023, 06:52 PM IST

टीम इंडिया के पूर्व धाकड़ स्पिनर हरभजन सिंह ने रिंकू सिंह के जल्दी ही टीम इंडिया के खेलता देखने की भविष्यवाणी की है। जानिए भज्जी ने रिंकू की तारीफ में और क्या कहा?

नई दिल्ली: पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह को उम्मीद है कि इंडियन प्रीमियर लीग के मौजूदा टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स के बाएं हाथ के बल्लेबाज रिंकू सिंह छोटे प्रारूप में जल्द ही भारतीय टीम में जगह बनाएंगे। बाएं हाथ के बल्लेबाज रिंकू ने 11 मैच में 151 के स्ट्राइक रेट से 337 रन बनाकर खुद को फिनिशर के रूप में स्थापित किया है।

Rinku Singh

रिंकू सिंह(साभार IPL/BCCI)

जल्दी ही रिंकू के सिर पर होगी टीम इंडिया की कैप

हरभजन ने स्टार स्पोर्ट्स से कहा,'भारतीय टीम की कैप (टीम के लिए पदार्पण) जल्द ही रिंकू के सिर पर होगी। वह प्रेरणादायी खिलाड़ी है। वह आज जहां है वहां पहुंचने के लिए उसने बेहद कड़ी मेहनत की है। अपने ऊपर यह विश्वास रखने के लिए उसे पूरा श्रेय जाता है। उसका यात्रा जीवन का एक सबक है और सभी युवा बच्चों को उससे सीखना चाहिए।'

End of Feed