TATA IPL 2023: RCB के इस धाकड़ खिलाड़ी का हौसला बढ़ाने के लिए ऑस्ट्रेलिया से आए बचपन के दोस्त

  • Agency by: Agency
  • Updated Apr 15, 2023, 03:22 PM IST

TATA IPL 2023, RCB vs DC : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। यह मुकाला बेंगलुरू के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में दोपहर 3.30 बजे से शुरू हुआ। इस मुकाबले में आरसीबी की ओर से खेलने वाले धाकड़ बल्लेबाज को सपोर्ट करने के लिए ऑस्ट्रेलिया से भारत आए हैं।

TATA IPL 2023, RCB vs DC: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल के बचपन के चार दोस्त उनकी हौसलाअफजाई करने ऑस्ट्रेलिया से भारत पहुंचे हैं। आरसीबी ने अभी तक तीन में से महज एक मैच मुंबई इंडियंस के खिलाफ जीता है और दो अंक लेकर पॉइंट टेबल में आठवें स्थान पर है।

Glenn Maxwell, TATA IPL 2023, RCB,

आरसीबी के खिलाड़ी। (फोटो - IPL/BCCI)

मैक्सवेल सिर्फ एक मुकाबले में तूफानी पारी खेल पाए हैं। उन्होंने मुंबई के खिलाफ 12 रन, केकेआर के खिलाफ पांच रन बनाए थे, जबकि लखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ 59 रन की शानदार पारी खेली थी। ऐसे में उम्मीद है कि दोस्तों के आने से उनका मनोबल बढेगा और वह अपने तथा टीम के अभियान को ढर्रे पर ला सकेंगे।

End of Feed