IPL 2023 Final, GT vs CSK Preview: आज खेला जाएगा चेन्नई और गुजरात के बीच फाइनल मुकाबला, जानिए इस मैच की खास बातें

  • Agency by: Agency
  • Updated May 28, 2023, 06:00 AM IST

IPL 2023 Final, GT vs CSK Preview: आईपीएल 2023 का फाइनल मुकाबला आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में चार बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स और डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात टाइटन्स के बीच खेला जाएगा। जानिए चेन्नई खिताबी भिड़ंत से जुड़ी सभी खास बातें।

KEY HIGHLIGHTS
  • आज अहमदाबाद में खेला जाएगा आईपीएल 2023 का फाइनल
  • चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटन्स के बीच है भिड़ंत
  • हार्दिक बचाना चाहेंगे खिताब, धोनी चाहेंगे खिताब के साथ विदाई

IPL 2023 Final, Gujarat Titans vs Chennai Super Kings Preview: चेन्नई सुपर किंग्स के करिश्माई कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पांचवां आईपीएल खिताब जीतकर अपनी ‘विदाई’ को यादगार बनाना चाहेंगे लेकिन उनकी राह में गुजरात टाइटंस के शुभमन गिल के रूप में ऐसी ‘रन मशीन’ है जिसके बल्ले पर अंकुश लगाना इस सत्र में गेंदबाजों के लिये टेढी खीर साबित हुआ है। आईपीएल फाइनल में ‘मिडास टच’ के लिये मशहूर एक अनुभवी कप्तान का सामना एक ऐसे युवा बल्लेबाज से है जो तकनीक में भी माहिर है लिहाजा दर्शकों को मनोरंजन की पूरी सौगात मिलेगी।

Hardik Pandya vs MS Dhoni

हार्दिक पांड्या बनाम एमएस धोनी(साभार IPL/BCCI)

धोनी की विजय के साथ विदाई की तैयारी

एक भारतीय क्रिकेट का सुनहरा इतिहास है तो दूसरा शानदार मुस्तकबिल। करीब 19 साल पहले जब युवा धोनी भारतीय टीम में पदार्पण की तैयारी कर रहे थे तब चार साल का गिल पाकिस्तान सीमा पर पंजाब के फजिल्का गांव में अपने दादा द्वारा हाथ से बनाये गए बल्ले से अपने बड़े से खेत में खेल रहा था। रविवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर जब 132000 दर्शक जल्दी ही 42 वर्ष के होने जा रहे धोनी को शायद आखिरी बार पीली जर्सी में देखेंगे तब भारतीय क्रिकेट का भावी सुपरस्टार गिल अपने हाथ में आईपीएल की ट्रॉफी थामने को बेताब होगा।

End of Feed