Ahmedabad Weather Report Live Updates, CSK vs GT IPL Final: इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें संस्करण का मुकाबला आज (28 May 2023) अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना था। इस मैच को देखने के लिए दुनिया का सबसे बड़ा स्टेडियम खचाखच भरा हुआ था लेकिन बारिश की वजह से टॉस तक नहीं हो सका और पूरा दिन निकल गया। शुरुआत में मौसम विभाग का अनुमान हल्की बारिश का था लेकिन ऐसी बारिश हुई है जिसके आसार नजर नहीं आ रहे थे। अब मैच आज (सोमवार) रिजर्व-डे पर खेला जाएगा। सोमवार को कैसा है अहमदाबाद का मौसम, यहां जानिए।
आईपीएल 2023 फाइनल, अहमदाबाद के मौसम का ताजा हाल (AP)
अहमदाबाद में रात 11 बजे भी बारिश होती नजर आई। टॉस होने के समय 7.30 था जिससे अब हम काफी आगे निकल आए। आउटफील्ड काफी गीला हो चुका था, हालांकि पिच को पूरी तरह से कवर करके रखा गया था। बारिश जारी रही और फिर फैसला लिया गया कि आज मैच नहीं होगा।
अब मुकाबला रिजर्व-डे यानी आज (सोमवार) को खेला जाना। आज के मौसम की बात करें तो फिलहाल अहमदाबाद में बारिश नहीं है। लेकिन अनुमान है कि 9 बजे के थोड़ी-बहुत बारिश हो सकती है। आज का तापमान 39 डिग्री और 28 डिग्री सेंटीग्रेड के बीच रहने का अनुमान है।
अगर बारिश जारी रही तो कैसे निकलेगा मैच का नतीजा, इससे जुड़े कुछ नियम आपको बताते हैं
आईपीएल के नियमों के हिसाब से ऐसी स्थिति में मैच के पहले दिन कोशिश 5-5 ओवर का मुकाबला कराने की होती है। अगर 5 ओवर का मैच भी नहीं खेला जा सका तो उसके बाद सुपर-ओवर के जरिए हार जीत का फैसला होता है।
दुर्भाग्यवश अगर सुपर ओवर भी नहीं खेला जा सका तो मैच रिजर्व-डे के दिन खेला जाएगा यानी सोमवार को। इसके अलावा अगर सोमवार को भी बारिश की स्थिति ऐसी ही रही और मैच नहीं खेला जा सका तो डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात टाइटन्स को लीग स्टेज में उनके अंकों के आधार पर विजेता घोषित किया जाएगा।
