IPL 2023, LSG vs MI Pitch Report, Weather Forecast: लखनऊ-मुंबई एलिमिनेटर मैच की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल, यहां जानिए

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated May 24, 2023, 03:42 PM IST

IPL 2023 Eliminator, LSG vs MI Pitch Report and Weather Forecast Today Match: आज (24 May 2023) आईपीएल 2023 का एलिमिनेटर मुकाबला खेला जाएगा। इस मुकाबले में आमने-सामने होंगी लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस। दोनों में जो हारा वो टूर्नामेंट से बाहर, जबकि विजेता टीम को दूसरा क्वालीफायर खेलने का मौका मिलेगा। आइए जानते हैं इस मैच की पिच रिपोर्ट और आज कैसा रहेगा चेन्नई के मौसम का हाल।

KEY HIGHLIGHTS
  • आईपीएल 2023 में आज होगा एलिमिनेटर मुकाबला
  • लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम मुंबई इंडियंस
  • जो हारा वो होगा टूर्नामेंट से बाहर

IPL 2023, LSG vs MI Pitch Report Today Match and Weather Forecast: इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें संस्करण में आज एलिमिनेटर मुकाबला खेला जाना है। ये मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम (चेपक) में लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। जो भी टीम ये मैच हारी वो टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी, जबकि जीतने वाली टीम को एक और मौका मिलेगा फाइनल में जाने का। उसे पहले क्वालीफायर में हारने वाली टीम गुजरात टाइटंस से दूसरे क्वालीफायर में भिड़ना होगा। गौरतलब है कि पहले क्वालीफायर में गुजरात को हराकर चेन्नई सुपर किंग्स पहले ही फाइनल में जगह बना चुकी है।

IPL 2023 Eliminator, LSG vs MI Pitch Report

लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम मुंबई इंडियंस पिच रिपोर्ट

लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए आईपीएल 2023 का सफर काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा जिसमें बीच टूर्नामेंट उनके कप्तान केएल राहुल चोटिल होकर बाहर हो गए। इसके बाद क्रुणाल पांड्या ने कप्तानी की जिम्मेदारी संभाली और अपनी टीम को टॉप-4 टीमों में शामिल कराने में सफल रहे। लखनऊ ने लीग स्टेज में 14 मैच खेले जिसमें उन्होंने 8 मैच जीते और 5 मैच गंवाए, जबकि एक मैच बेनतीजा रहा, इस तरह वे 17 अंक लेकर तीसरे स्थान पर रहे। उनके और चेन्नई सुपर किंग्स के अंक बराबर रहे लेकिन चेन्नई नेट रन रेट में बाजी मार ले गई और दूसरे नंबर पर रही। वहीं, आज के मैच की दूसरी टीम है मुंबई इंडियंस जिसने लीग स्टेज में 14 मैच खेले, उनमें 8 मुकाबले जीते और 6 मैच गंवाए। उनके 16 अंक रहे और वे चौथे पायदान पर रहे। अब जान लेते हैं कि आज के मैच की पिच रिपोर्ट क्या कहती है।

End of Feed