IPL 2023 Eliminator, LSG vs MI Highlights: मुंबई के खिलाफ बेआबरू होकर प्लेऑफ से बाहर हुआ लखनऊ

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated May 24, 2023, 11:31 PM IST

IPL 2023 Eliminator, LSG vs MI Highlights: आईपीएल के 16वें सीजन के एलिमिनेट मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 81 रन से हराया। इसी जीत के साथ मुंबई की टीम क्वालीफायर-2 में पहुंच गई। अब 26 मई को अहमदाबाद में डिफेंडिंग चैम्पियन गुजरात टाइटंस से सामना होगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम मुंबई इंडियंस।
  • चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेला गया एलिमिनेटर मैच।
  • लखनऊ दूसरी बार एलिमिनेटर में हारकर हुआ बाहर।

IPL 2023 Eliminator, LSG vs MI Highlights: आईपीएल के 16वें सीजन का रोमांच अंतिम चरण पर है। मौजूदा सीजन में बुधवार को एलिमिनेट मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 81 रन से हराया। इसी जीत के साथ मुंबई इंडियंस की टीम क्वालीफायर-2 में जगह पक्की कर ली। अब 26 मई को दुनिया के सबसे बड़े स्टेडियम अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम मुंबई का सामना डिफेंडिंग चैम्पियन से होगा। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में मुंबई ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। मुंबई ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 182 रन बनाए और मुंबई को 183 रन का लक्ष्य दिया। जवाब में खेलने उतरी लखनऊ की टीम 16.3 ओवर में 101 रन पर ऑलआउट हो गई। लखनऊ की टीम लगातार दूसरी बार प्लेऑफ में हारकर बाहर हुई। वहीं, मुंबई ने लखनऊ के जीत के सिलसिले पर भी ब्रेक लगाया। मुंबई की यह लखनऊ के खिलाफ लगातार तीन हार के बाद पहली जीत है।

LSG vs MI, TATA IPL 2023, Rohit Sharma, Krunal Pandya

लखनऊ और मुंबई के मैच का ताजा अपडेट यहां देखें।

लड़खड़ाई मुंबई को सूर्या-ग्रीन ने संभाला

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 182 रन बनाए। टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। 40 रन के अंदर टीम के दो खिलाड़ी आउट होकर पवेलियन लौट गए थे। टीम के दोनो ओपनर्स एक बार फिर फेल रहे। कप्तान रोहित शर्मा एक चौके और एक छक्के कर मदद से 11 रन बनाकर आउट हो गए। उनको नवीन उल हक ने आयुष बडोनी के हाथों कैच आउट कराया। इसके बाद इशान किशन भी लंबी पारी नहीं खेल पाए। वे 3 चौकों की मदद से 15 रन बनाए और फिर यश ठाकुर की गेंद पर विकेटकीपर पूरन को कैच थमा बैठे। इसके बाद सूर्यकुमार यादव और कैमरून ग्रीन ने तीसरे विकेट के लिए अच्छी साझेदारी कर लड़खड़ाई टीम को संभाला। सूर्या ने 20 गेंदों पर दो चौके और दो छक्के की मदद से 33 रन बनाए। इसके बाद वे नवीन की गेंद पर कृष्णप्पा गौतम को कैच दे बैठे। इसके बाद कैरून ग्रीन ने भी शानदार पारी खेली, लेकिन अर्धशतक से चूक गए। उन्होंने 23 गेंदों पर 6 चौके और एक छक्के की मदद से 41 रन की पारी खेली। वे नवीन की गेंद को नहीं पढ़ पाए और बोल्ड हो गए। टिम डेविड भी कुछ खास नहीं कर पाए। वे 13 गेंदा पर 13 रन बनाकर आउट हो गए। उनको यश ने आउट किया। तिलक वर्मा भी टीम के लिए कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए। वे 26 रन पर आउट हो गए। नेहाल वढेरा ने 23 रन की शानदार पारी खेलकर टीम को 180 के पार पहुंचाया। लखनऊ के नवीन उल हक ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए, जबकि यश ठाकुर ने तीन विकेट लिए।

End of Feed