DC vs RCB Dream 11 Team Prediction, IPL 2023: दिल्ली और बेंगलोर की ऐसी है प्लेइंग इलेवन

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated May 6, 2023, 07:12 PM IST

DC vs RCB Dream 11 Team Prediction, IPL 2023: आईपीएल 2023 के 50वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर से हो रहा है। जानिए दोनों टीमों की एक दूसरे के खिलाफ कैसी है प्लेइंग-11?

KEY HIGHLIGHTS
  • दिल्ली और बेंगलोर के बीच खेला जाएगा आईपीएल 2023 का 50वां मुकाबला
  • अंक तालिका में अंतिम पायदान पर काबिज है दिल्ली कैपिटल्स
  • इस मैच में हार के बाद बंद हो जाएगा प्लेऑफ का रास्ता

DC vs RCB Dream 11 Team Prediction, IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन के 50वें मुकाबले में संघर्ष कर रही दिल्ली कैपिटल्स की रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के साथ भिड़ंत होगी। मौजूदा सीजन में यह दोनों टीमों के बीच दूसरे दौर की भिड़ंत है। 15 अप्रैल को बेंगलुरू में खेले गए मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की टीम आरसीबी द्वारा जीत के लिए दिए 175 रन के लक्ष्य को हासिल नहीं कर सकी थी और 9 विकेट पर 151 रन तक ही बना सकी। आरसीबी ने वो मैच 23 रन से जीता था।

DC vs RCB Playing xi IPL 2023

दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर प्लेइंग-11

आरसीबी की पलड़ा इस मैच में भी भारी नजर आ रहा है। दिल्ली की टीम अंक तालिका में 9 मैच में से 3 जीत और 6 हार के साथ अंतिम पायदान पर है। वहीं आरसीबी की टीम 9 मैच में 5 जीत और 4 हार के साथ पांचवें पायदान पर। ऐसे में मौजूदा फॉर्म को देखते हुए दोनों के बीच मुकाबले के एक बार फिर एकतरफा रहने की आशंका है। लेकिन जीत के लिए दोनों टीमें अपनी सर्वश्रेष्ठ प्लेइंग 11 के साथ मैदान में उतरेंगी।

End of Feed