IPL 2023, DC vs RCB Pitch Report Today Match and Weather Forecast: इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें संस्करण में आज दो मुकाबलों का दिन है और दिन का दूसरा मुकाबला खेला जाएगा दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच जो इस सीजन का 50वां मैच भी होगा। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाने वाला ये मुकाबला दिल्ली की टीम के लिए लाज बचाने वाला होगा क्योंकि अब तक इस सीजन में वे आखिरी स्थान से आगे नहीं बढ़ पाए हैं। वहीं रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर पिछले मुकाबले के संग्राम के बाद तरोताजा होकर यहां उतरना चाहेगी।
दिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर पिच रिपोर्ट
दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने अब तक इस मौजूदा आईपीएल सीजन में 9 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने सिर्फ 3 में जीत दर्ज की है जबकि 6 मुकाबले उन्होंने गंवाए हैं। वहीं दूसरी तरफ है रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम जिसने अब तक 9 मैच खेले हैं और उसमें उनके नाम 5 जीत दर्ज हुई हैं वहीं 4 मैचों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। बैंगलोर की टीम अब भी टॉप-4 में एंट्री हासिल करने के लिए जोर लगा रही है और आज दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में भी वो कुछ ऐसा ही करने का प्रयास करेगी। आइए जानते हैं कि कैसी होगी दिल्ली की पिच रिपोर्ट और वहां के मौसम का हाल।
