IPL 2023: डेविड वॉर्नर ने जड़ा सीजन का चौथा अर्धशतक, केकेआर के खिलाफ लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Apr 21, 2023, 07:30 AM IST

David Warner Records: दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान डेविड वॉर्नर ने आईपीएल 2023 में महज छठा मैच खेलते हुए चौथा अर्धशतक पूरा कर लिया। इसके साथ ही उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग के कई बल्लेबाजी रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए।

David Warner: दिल्ली कैपिटल्स की टीम का प्रदर्शन आईपीएल के 16वें सीजन में बेहद निराशाजनक रहा है लेकिन उनके कप्तान डेविड वॉर्नर बल्ले से टीम की टूर्नामेंट में वापसी कराने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं। गुरुवार को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ घरेलू मैदान पर उनका शानदार फॉर्म जारी रहा और उन्होंने छठा मैच खेलते हुए चौथा अर्धशतक जड़ दिया। इस शानदार प्रदर्शन के बल पर वॉर्नर आईपीएल 2023 में ऑरेंज कैप की रेस में फॉफ डुप्लेसी के बाद दूसरे पायदान पर भी पहुंच गए हैं।

David Warner Delhi Capitals Captain

दिल्ली कैपिटल्स केकप्तान डेविड वॉर्नर(साभार IPL/BCCI)

एक आईपीएल टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन

डेविड वॉर्नर ने 41 गेंद में 57 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 11 चौके भी जड़े। वो अपनी टीम की ओर से मैच में सबसे सफल बल्लेबाज रहे। अपनी इस पारी के दौरान वॉर्नर ने आईपीएल में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने का रोहित शर्मा का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। संयोगवश दोनों खिलाड़ियों ने ये रिकॉर्ड कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ ही बनाया था।

End of Feed