CSK, IPL 2023: चेन्नई के कोच फ्लेमिंग का धोनी की चोट पर बड़ा खुलासा, टीम का ये खिलाड़ी 2 हफ्ते के लिए बाहर

  • Agency by: Agency
  • Updated Apr 13, 2023, 03:25 PM IST

CSK Coach Stephen Fleming on Injury Updates, MS Dhoni, IPL 2023: आईपीएल 2023 में खिलाड़ियों के चोटों से जूझने का सिलसिला लगातार जारी है। चेन्नई सुपर किंग्स उन टीमों में है जो इससे सबसे ज्यादा प्रभावित हुई है। अब चेन्नई के कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी व एक अन्य खिलाड़ी को लेकर बड़ा खुलासा कियाा है।

IPL 2023 Player's injury updates: चेन्नई सुपर किंग्स के मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा कि टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी घुटने की चोट से जूझ रहे हैं जिससे उन्हें कुछ ‘मूवमेंट’ में परेशानी हो रही है। चोटिल खिलाड़ियों की समस्या से जूझ रही चेन्नई की टीम के लिए एक और बुरी खबर है क्योंकि उसके दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाज सिसांडा मगाला चोटिल होने के कारण दो सप्ताह के लिए बाहर हो गए हैं।

CSK Coach Stephen Fleming on MS Dhoni injury

चेन्नई सुपर किंग्स के कोच स्टीफन फ्लेमिंंग (IPLT20/BCCI)

फ्लेमिंग ने बुधवार को चेन्नई की राजस्थान रॉयल्स के हाथों तीन रन से करीबी हार के बाद संवाददाताओं से कहा,‘‘वह (धोनी) घुटने की चोट से जूझ रहे हैं जो कि आप उनके कुछ मूवमेंट में देख सकते हो। इससे उन्हें थोड़ा परेशानी हो रही है। उनकी फिटनेस पेशेवर खिलाड़ी की तरह रही है। वह टूर्नामेंट शुरू होने से कई महीने पहले तैयारियां शुरू कर देते हैं। उन्होंने रांची में नेट पर अभ्यास किया था लेकिन सत्र से पूर्व की तैयारी उनकी चेन्नई पहुंचने पर एक महीने पहले ही शुरू हुई थी।’’

End of Feed