IPL 2023 Auction GT Target Players List: आईपीएल नीलामी में गुजरात टाइटंस की नजरें इन खिलाड़ियों पर होंगी

  • Authored by: अभिषेक निगम
  • Updated Dec 19, 2022, 09:28 PM IST

IPL 2023 Auction GT Target Players List: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2023) के लिए खिलाड़ियों की नीलामी 23 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। इस नीलामी में गुजरात टाइटंस की टीम अपनी पहले से मजबूत टीम को और भी मजबूत करना चाहेगी। ये फ्रेंचाइजी इन खिलाड़ियों पर नजरें टिकाए हुए हो सकती है।

KEY HIGHLIGHTS
  • आईपीएल 2023 के लिए खिलाड़‍ियों की नीलामी
  • कोच्चि में आयोजित होगी आईपीएल 2023 नीलामी
  • गुजरात टाइटंस की टीम इन 3 खिलाड़‍ियों पर नजरें रख सकती हैं

IPL 2023 Auction Gujarat Titans (GT) Target Players List: अपने पहले ही सीजन में आईपीएल खिताब जीतने वाली गुजरात टाइटंस आगामी नीलामी में अपने स्‍क्‍वाड को और मजबूत करना चाहेगी। आईपीएल 2023 सीजन के लिए खिलाड़‍ियों की नीलामी 23 दिसंबर को कोच्चि में आयोजित होगी। इस बार की नीलामी छोटी होगी और पहले के मुताबिक टीमों के पास उनके पर्स में पैसा भी उतना नहीं बचा है। इसी को नजर में रखते हुए खिलाड़ियों की स्मार्ट खरीद करनी होगी। चलिए जानते हैं कि गुजरात टाइटंस की टीम इस बार किन 3 खिलाड़ियों पर निशाना साध सकती है।

pandya hardik

गुजरात टाइटंस

1) जोशुआ लिटिल - आयरलैंड के तेज गेंदबाज जोशुआ लिटिल ने ऑस्‍ट्रेलिया में हाल ही में संपन्‍न टी20 वर्ल्‍ड कप में अपनी गति से काफी प्रभावित किया था। गुजरात टाइंटस को लोकी फर्ग्‍यूसन की गैरमौजूदगी में एक तेज गेंदबाज की जरूरत है और जोशुआ लिटिल इस जगह को भरने के आदर्श विकल्‍प लगते हैं। ध्‍यान दिला दें कि जोशुआ लिटिल की बेस प्राइस 50 लाख रुपए है। उन्‍होंने हाल ही में संपन्‍न टी20 वर्ल्‍ड कप में सात मैचों में 11 विकेट चटकाए थे।

End of Feed