IPL 2023: हार के बाद एडेन मार्करम ने बताया कहां हुई चूक, क्लासेन की तारीफ में पढ़े कसीदे

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated May 16, 2023, 07:00 AM IST

IPL 2023: आईपीएल के 62वें मैच में गुजरात टाइटंस ने हैदराबाद को 34 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ ही गुजरात पहली टीम बन गई है जो प्लेऑफ में पहुंची है। हैदराबाद के सामने जीत के लिए 189 रन का लक्ष्य था, लेकिन टीम 154 रन ही बना सकी।

दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम में गुजरात टाइटंस ने हैदराबाद को 34 रन से हरा दिया। हैदराबाद के सामने जीत के लिए 189 रन का लक्ष्य था, लेकिन गुजरात के तेज गेंदबाजी के सामने हैदराबाद की टीम निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 154 रन ही बना सकी। हैदराबाद की तरफ से हेनरिक क्लासेन ने सर्वाधिक 64 रन की पारी खेली। क्लासेन के अलावा भुवनेश्वर कुमार ने 27 रन की पारी खेली।

IPL 2023 Aiden Markram Reaction

एडेन मार्करम (साभार-IPL/BCCI)

इससे पहले गुजरात ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए शुभमन गिल के मेडन आईपीएल सेंचुरी के दम पर 9 विकेट के नुकसान पर 188 रन बनाए। शुभमन गिल ने 58 गेंद पर 101 रन की पारी खेली। उन्होंने अपनी इस पारी में 13 चौके और 1 छक्का लगाया।

End of Feed