Virat Kohli को लेकर डिविलियर्स का बड़ा बयान, बताया क्यों सहज दिख रहे हैं कोहली

  • Agency by: Agency
  • Updated Apr 5, 2023, 08:35 PM IST

AB de Villiers on Virat Kohli: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज व पूर्व दक्षिण अफ्रीकी कप्तान एबी डिविलियर्स ने विराट कोहली को लेकर बड़ा बयान दिया है। उनके मुताबिक विराट कोहली इस समय काफी सहज नजर आ रहे हैं और इसकी बड़ी वजह है उनका कप्तानी छोड़ना। गौरतलब है कि कोहली अब आईपीएल के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी कप्तान नहीं हैं।

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूर (आरसीबी) के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी एबी डिविलियर्स का कहना है कि विराट कोहली इंडियन प्रीमियर लीग फ्रेंचाइजी और राष्ट्रीय टीम के कप्तान की भूमिका छोड़ने के बाद इस सत्र में तनावमुक्त और खुश नजर आ रहे हैं। आईपीएल 2023 के पहले मैच में नाबाद 82 रन की पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिलाने वाले कोहली 2021 सत्र के बाद आरसीबी की कप्तानी से हट गए और लगभग उसी समय उन्होंने सभी प्रारूपों में राष्ट्रीय टीम की कप्तानी भी छोड़ी।

AB de Villiers, Virat Kohli, IPL

एबी डिविलियर्स और विराट कोहली (File photo- BCCI/IPL)

कोहली की बल्लेबाजी के संदर्भ में डिविलियर्स ने मीडिया से कहा, ‘‘मैंने ज्यादा बदलाव नहीं देखा है, सब कुछ पहले जैसा है। तकनीक ठोस दिखती है, उसे क्रीज पर अच्छा संतुलन मिला है। उसमें अब भी काफी ऊर्जा है। मुझे बस यही लगता है कि इस सीजन में वह काफी तरोताजा दिख रहा है। मैंने उसके कुछ साक्षात्कार देखे हैं जहां वह पहले से कहीं ज्यादा हंस रहा था।’’

End of Feed