LIVEINDW vs SAW Highlights: साउथ अफ्रीका ने भारत को हराकर मुश्किल की सेमीफाइनल की डगर, मारिजान काप ने खेली टी20 की अपनी सबसे बड़ी पारी
INDW vs SAW Highlights:: टी20 वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका ने भारत को 6 विकेट से हरा दिया। साउथ अफ्रीका के सामने 159 रन का लक्ष्य था जिसे उसने 19.1 ओवर में 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया। तीसरे विकेट के लिए मारिजान काप और ताजमिन ब्रिट्स ने 63 गेंद में 97 रन की साझेदारी की और भारतीय टीम से जीत छीन लिया।

INDW vs SAW Highlights: साउथ अफ्रीका ने भारत को हराकर मुश्किल की सेमीफाइनल की डगर, मारिजान काप ने खेली टी20 की अपनी सबसे बड़ी पारी
INDW vs SAW, लाइव स्कोर: मारिजान काप की नाबाद 81 रन की पारी के दम पर साउथ अफ्रीका ने भारत को 6 विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही भारत के सेमीफाइनल की राह मुश्किल हो गई। साउथ अफ्रीका के सामने 159 रन का लक्ष्य था जिसे उसने 19.1 ओवर में 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया। तीसरे विकेट के लिए मारिजान काप और ताजमिन ब्रिट्स ने 63 गेंद में 97 रन की साझेदारी की और भारतीय टीम से जीत छीन लिया। ताजमिन ब्रिट्स ने जीवनदान का फायदा उठाते हुए 40 रन की पारी खेली। भारत की ओर से श्री चरणी ने 3 और शेफाली वर्मा ने 1 विकेट चटकाया। इससे पहले भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए शेफाली वर्मा के 31 और दीप्ति शर्मा के 29 रन की पारी के दम पर 7 विकेट के नुकसान पर 158 रन बनाए।
पावरप्ले में भारत ने की थी तेज शुरुआत
पावरप्ले में टीम ने 59/2 रन बनाकर तेज शुरुआत की थी, लेकिन इसके बाद साउथ अफ्रीका की गेंदबाजों ने मैच में वापसी की कोशिश की। भारत के लिए मध्यक्रम में कुछ अहम साझेदारियां हुईं, हालांकि बड़ी हिटिंग नहीं हो पाई। बीच के ओवरों में साउथ अफ्रीकी स्पिनरों के खिलाफ भारतीय बल्लेबाज संघर्ष करते नजर आए। आखिरी ओवरों में भी टीम ज्यादा बाउंड्री नहीं लगा सकी।
सेमीफाइनल में पहुंचना चाहेगी भारतीय टीम
शुरुआती दो मुकाबला जीत चुकी भारतीय महिला टीम की नजर जीत की हैट्रिक पर थी। अब भारत को अपना अगला मुकाबला बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया से होगा। 25 जून को भारत, बांग्लादेश जबकि 28 जून को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलेगी।
भारत की प्लेइंग इलेवन-
भारत (संभावित): 1 शेफाली वर्मा, 2 स्मृति मंधाना, 3 जेमिमा रॉड्रिग्स, 4 हरमनप्रीत कौर (कप्तान), 5 यास्तिका भाटिया, 6 ऋचा घोष (विकेटकीपर), 7 दीप्ति शर्मा, 8 राधा यादव, 9 अरुंधति रेड्डी/नंदनी शर्मा, 10 क्रांति गौड़, 11 एन श्री चरणी
दक्षिण अफ्रीका (संभावित): 1 लौरा वुल्वार्ट (कप्तान), 2 सुने लुस, 3 एनेरी डर्कसन, 4 मारिजान काप, 5 नादिन डी क्लार्क, 6 क्लो ट्रॉयॉन, 7 कायला रेनेके, 8 सिनालो जाफ्ता (विकेटकीपर), 9 शबनीम इस्माइल, 10 अयाबोंगा खाका, 11 नॉनकुलुलेको मलाबा।
INDW vs SAW, लाइव स्कोर: साउथ अफ्रीका ने 6 विकेट से दर्ज की जीत
मारिजान काप की नाबाद 81 रन की पारी के दम पर साउथ अफ्रीका ने भारत को 6 विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही भारत के सेमीफाइनल की राह मुश्किल हो गई। साउथ अफ्रीका के सामने 159 रन का लक्ष्य था जिसे उसने 19.1 ओवर में 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया।
INDW vs SAW, लाइव स्कोर: शेफाली ने तोड़ी साझेदारी
शेफाली ने ब्रिट्स और काप के बीच 63 गेंद में 97 रन की खतरनाक साझेदारी को तोड़ दिया। 22 गेंद में अब भी 37 रन की दरकार है।
INDW vs SAW, लाइव स्कोर: क्या टूटेगी साझेदारी
साउथ अफ्रीका की ओर से ब्रिट्स और काप ने तीसरे विकेट के लिए 90 रन की साझेदारी कर ली है। मुकाबला अब रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है। 25 गेंद में 41 रन की दरकार है।
INDW vs SAW, लाइव स्कोर: साउथ अफ्रीका को लगा दूसरा झटका
श्री चरणी ने एक ही ओवर में दो विकेट लेकर साउथ अफ्रीका को मुश्किल में डाल दिया है।
INDW vs SAW, लाइव स्कोर: साउथ अफ्रीका को लगा पहला झटका
159 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका ने 25 रन के स्कोर पर अपना पहला विकेट गंवा दिया। लोरा वुल्फार्ट 20 रन बनाकर आउट हो गई हैं।
INDW vs SAW, लाइव स्कोर: साउथ अफ्रीका को जीत के लिए बनाने होंगे 159 रन
भारत ने रविवार को आईसीसी महिला टी20 विश्व कप मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के सामने 20 ओवर में सात विकेट खोकर 158 रन बनाए। साउथ अफ्रीका को इस मैच में जीत के लिए 159 रन बनाने होंगे। भारत की तरफ से ओपनर शेफाली वर्मा 15 गेंदों पर 31 रन के साथ टॉप स्कोरर रहीं। उनके अलावा दीप्ति शर्मा ने 29 रन और कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 24 रन का योगदान दिया। दक्षिण अफ्रीका की ओर से मारिजाने काप और शबनीम इस्माइल ने दो-दो विकेट लिए।
INDW vs SAW, लाइव स्कोर: भारत की पारी समाप्त
आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप 2026 में भारत ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 158 रन बनाए। पावरप्ले में टीम ने 59/2 रन बनाकर तेज शुरुआत की थी, लेकिन इसके बाद साउथ अफ्रीका की गेंदबाजों ने मैच में वापसी कर ली।
INDW vs SAW, लाइव स्कोर: कप्तान हरमनप्रीत भी हुईं आउट
हरमनप्रीत कौर अपने 200वें टी20 मुकाबले को खास नहीं बना पाए। वह 22 रन की पारी खेलकर आउट हो गए।
INDW vs SAW, लाइव स्कोर: भारत को लगा चौथा झटका
भारत ने अपना चौथा विकेट गंवा विकेट दिया। 84 रन के स्कोर पर जेमिमा के तौर पर भारत ने अपना चौथा विकेट गंवा दिए। हरमनप्रीत कौर और दीप्ति शर्मा बल्लेबाजी कर रही हैं।
INDW vs SAW, लाइव स्कोर: भारत की विस्फोटक शुरुआत
भारत ने 3 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 30 रन बना लिए हैं। मंधाना 17 रन बनाकर आउट हो गईं।
INDW vs SAW, लाइव स्कोर: दो बदलाव के साथ उतरी है भारतीय टीम
भारत की प्लेइंग इलेवन: शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, यास्तिका भाटिया, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (डब्ल्यू), दीप्ति शर्मा, प्रेमा रावत, श्री चरणी, अरुंधति रेड्डी, नंदनी शर्मा।
INDW vs SAW, लाइव स्कोर: 3 बदलाव के साथ उतरी है साउथ अफ्रीका
दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग-11
लौरा वॉलवर्ट, तैंज़मिन ब्रिट्स, डेन वैन नीकेर्क, मारिजान कप्प, नादिन डी क्लार्क, क्लो ट्रायोन, सिनालो जाफ्ता, शबनीम इस्माइल, अयाबोंगा खाका, नॉनकुलुलेको मलाबा
INDW vs SAW, लाइव स्कोर: भारत ने जीता टॉस
भारत ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। हरमन 200 टी20 खेलने वाली पहली क्रिकेटर बनीं।
INDW vs SAW, लाइव स्कोर: भारतीय टीम का अब तक का सफर
भारत ने पहले मुकाबले में पाकिस्तान को और दूसरे मुकाबले में नीदरलैंड्स को हराया है। तीसरे मुकाबले में उसका सामना साउथ अफ्रीका से होना है। अगर इस मुकाबले में हरमन की टीम जीत जाती है तो सेमीफाइनल में उसकी जगह लगभग पक्की हो जाएगी।
INDW vs SAW, लाइव स्कोर: हरमन के लिए खास है आज का मुकाबला
इस मैच में मैदान पर उतरते ही भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर विश्व रिकॉर्ड बनाएंगी। वह 200 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वालीं पहली महिला खिलाड़ी बन जाएंगी।
INDW vs SAW, लाइव स्कोर: टी20 वर्ल्ड कप में आज भारत और साउथ अफ्रीका का मुकाबला
टी20 वर्ल्ड कप में आज भारतीय टीम अपना तीसरा मुकाबला खेलेगी। इस बार हरमन एंड ब्रिगेड का सामना साउथ अफ्रीका से होगा। शुरुआती दो मुकाबला जीत चुकी भारतीय महिला टीम की नजर जीत की हैट्रिक लगाने पर होगी। अगर आज भारतीय टीम जीतने में कामयाब हो जाती है तो सेमीफाइनल में उसकी जगह लगभग पक्की हो जाएगी।