INDW vs PAKW Preview: पहले मैच को भूलकर पाकिस्तान के सामने करो या मरो मैच में उतरेगी हरमन ब्रिगेड

INDW vs PAKW Preview: भारतीय महिला क्रिकेट टीम अपने वर्ल्ड कप के दूसरे मुकाबले में पाकिस्तान के सामने उतरेगी। भारत के लिए यह मुकाबला करो या मरो वाला है। एक और हार उसके टी20 वर्ल्ड कप जीतने का सपना तोड़ सकती है।

INDW vs PAKW Preview: पहले मैच में न्यूजीलैंड से करारी हार से आहत भारत को अगर महिला टी20 विश्व कप में अपना अभियान पटरी पर लाना है तो उसे पाकिस्तान के खिलाफ रविवार को यहां होने वाले मैच में टीम संयोजन की अपनी खामियों को दूर करना होगा। भारतीय टीम को शुक्रवार को अपने पहले मैच में न्यूजीलैंड से 58 रन से हार का सामना करना पड़ा जिससे उसकी सेमीफाइनल में जगह बनाने की उम्मीदों को करारा झटका लगा है और इससे उसके लिए आगे के सभी मैच बेहद महत्वपूर्ण बन गए हैं।

cricket news, sports news, sports news hindi, khel samachar

भारत-पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप मैच (साभार-ICC)

भारत का नेट रन रेट अच्छा नहीं है और उसके लिए अब पाकिस्तान, श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले मैचोंं में हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी।

End of Feed